July 28, 2026 1:12 am

बीकानेर में नशे पर पुलिस का वार, 8.61 ग्राम हेरोइन के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…..

बीकानेर में नशे पर पुलिस का वार, 8.61 ग्राम हेरोइन के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार.....
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में नशे पर पुलिस का वार, 8.61 ग्राम हेरोइन के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…..

बीकानेर में नशे पर पुलिस का वार, 8.61 ग्राम हेरोइन के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…..

बीकानेर, @MaruSangram। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8.61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीम बक्स उर्फ छोटू (22) पुत्र अयूब अली, निवासी फत्तीपुरा, भुट्टो का बास, बीकानेर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Police crackdown on drug abuse in Bikaner, 22-year-old man arrested with 8.61 grams of heroin…

Police crackdown on drug abuse in Bikaner, 22-year-old man arrested with 8.61 grams of heroin…

Bikaner, @MaruSangram. In a major action as part of the special campaign against drugs, police have arrested a youth with 8.61 grams of heroin.

According to police, the arrested accused has been identified as Karim Bux alias Chhotu (22), son of Ayub Ali, resident of Fattipura, Bhutto Ka Bas, Bikaner. The Sadar police station conducted the operation with a team led by Station Officer Surendra Pachhar.

Police have registered a case against the accused under the NDPS Act. He is currently being interrogated extensively.

Initial investigations are underway to determine where the recovered heroin was sourced from and to whom it was intended. Further investigations are underway.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts