July 28, 2026 1:04 am

बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी: सरदार निवास से प्राचीन पीतल, तांबा और कांसे के कीमती बर्तन गायब, मामला दर्ज…..

बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस के सरदार निवास में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर पुराने और कीमती पीतल, तांबा व कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गजनेर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी: सरदार निवास से प्राचीन पीतल, तांबा और कांसे के कीमती बर्तन गायब, मामला दर्ज….

बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी: सरदार निवास से प्राचीन पीतल, तांबा और कांसे के कीमती बर्तन गायब, मामला दर्ज…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर के ऐतिहासिक गजनेर पैलेस में चोरी का मामला सामने आया है।

पैलेस परिसर स्थित सरदार निवास में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर पुराने और कीमती पीतल, तांबा व कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

घटना के बाद गजनेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सरदार निवास परिसर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान गायब था। चोर पुराने पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन अपने साथ ले गए। इसके अलावा प्लास्टर चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है।

चोरी हुए बर्तनों को काफी पुराना और कीमती बताया जा रहा है।

गजनेर पैलेस के मैनेजर नारायण सिंह राठौड़ ने गजनेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में किसी पर संदेह नहीं जताया गया है।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पैलेस और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। गजनेर पैलेस बीकानेर की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है

Theft at Bikaner’s historic Gajner Palace: Precious antique brass, copper, and bronze utensils missing from Sardar Niwas, case registered…

Theft at Bikaner’s historic Gajner Palace: Precious antique brass, copper, and bronze utensils missing from Sardar Niwas, case registered…

Bikaner, @MaruSangram. A case of theft has been reported at Bikaner’s historic Gajner Palace.

Unknown thieves broke into a room in the Sardar Niwas located in the palace complex and stole old and valuable brass, copper, and bronze utensils, along with other items.

Following the incident, a case has been registered at the Gajner police station. Police are searching for the accused based on CCTV footage. According to reports, the lock of a room in the Sardar Niwas complex was found broken. Upon entering, the items inside were missing. The thieves took old brass, copper, and bronze utensils with them. Plaster has also been reported stolen.

The stolen utensils are said to be very old and valuable.

Narayan Singh Rathore, manager of Gajner Palace, has filed an FIR at the Gajner police station. The report does not mention any suspects.

Police have registered a case against unknown thieves and begun an investigation. After the case was registered on Sunday evening, police inspected the scene.

Footage from CCTV cameras installed in and around the palace is being examined. Police say they will identify the accused based on the evidence found and take action soon. Gajner Palace is one of Bikaner’s most famous historical monuments.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts