July 28, 2026 1:04 am

केवल फेफड़े ही नहीं, स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है खराब हवा, वायु प्रदूषण से त्वचा को ऐसे बचाएं…..

वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है। जानिए खराब हवा से होने वाले स्किन डैमेज और त्वचा को प्रदूषण से बचाने के आसान उपाय।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

केवल फेफड़े ही नहीं, स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है खराब हवा, वायु प्रदूषण से त्वचा को ऐसे बचाएं…..



केवल फेफड़े ही नहीं, स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है खराब हवा, वायु प्रदूषण से त्वचा को ऐसे बचाएं…..



Air pollution se skin ko nuksan: क्या वायु प्रदूषण बढ़ते ही आपकी स्किन में भी कुछ बदलाव हो रहे हैं या स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ रही हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

Skin Care during air pollution: सर्दियों का मौंसम आने से पहले ही प्रदूषण और लो एयर क्वालिटी की समस्या भी आती है। यह आपके फेफड़ों को खराब करने के साथ-साथ आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। वायु प्रदूषण के सम्पर्क में आने से स्किन को कई तरह के साइड-इफेक्ट्स से गुजरना पड़ता है और यह आपकी स्किन से जुड़ी पुरानी बीमारियों को भी गम्भीर बना सकता है। वायु प्रदूषण के कारण स्किन पर इरिटेशन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसी तरह स्किन पर छोटे-बड़े दाने दिखायी देना भी वायु प्रदूषण से होनेवाले नुकसान का लक्षण हो सकते हैं। स्किन पर दिखने वाले इन लक्षणों को इग्नोर करने की बजाय आप इनकी तरफ ध्यान दें और अपने डर्मटॉलजिस्ट से मिलें। साथ ही स्किन की देखभाल और स्किन हेल्थ से जुड़ी इन बातों का ध्यान दें।

वायु प्रदूषण से बढ़ सकती हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स (Skin problems that can rise due to Air pollution)
एक्जिमा (Eczema)
हवा में फैली गंदगी से आपकी स्किन पर होनेवाले असर से एक्जिमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। एक्जिमा में स्किन पर छाले, दाने और रैशेज हो सकते हैं। इसमें त्वचा पर खुजली बढ़ सकती है।

एक्ने (Acne)
त्वचा पर होनेवाली पिम्पल्स और एक्ने की समस्या वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ सकती है। दरअसल, हवा में मौजूद बैक्टेरिया स्किन के सम्पर्क में आकर स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे स्किन पर इंफेक्शन बढ़ जाता है और साथ ही पिम्पल्स की समस्या भी गम्भीर हो सकती है।

स्किन टेक्स्चर बिगड़ सकता है (Bad skin texture)
हवा में फैले धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण स्किन पर बैठ जाते हैं जिससे स्किन से जुड़ी पुरानी समस्याएं जैसे सोरायसीस और एक्जिमा गम्भीर हो सकती हैं। साथ ही पिगमेंटेशन की समस्या भी ट्रिगर हो सकती है।

प्रदूषण के बीच स्किन को हेल्दी रखने के उपाय क्या हैं? (How to protect skin from damage of air pollution)

हाइड्रेटेड रहें (Stay hydrated to keep skin healthy)
दिन में 2-3 लीटर पानी पीएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी और प्रदूषण के असर को कम कर सकेगी। साथ ही पर्याप्त पानी पीने से स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ सकती है जिससे स्किन लम्बे समय तक यंग और हेल्दी रहती है।

मास्क पहनें (Use face mask)
जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनें। आप अपने मुंह और नाक को कॉटन के दुपट्टे या स्कार्फ से भी कवर कर सकते हैं। इससे स्किन पर प्रदूषित हवा का असर नहीं पड़ेगा।

स्किन केयर रूटीन
अपनी स्किन की सही तरीके से देखभाल करें। रोजाना, स्किन की क्लिनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करें। इससे स्किन स्वस्थ और सॉफ्ट रहेगी।
हेल्दी डाइट लें

पाॅल्यूशन के साइड – इफेक्ट्स कम करने के लिए आप सीजनल फ्रूट्स, सब्जियां और हेल्दी अनाज का सेवन करें। नींबू, आंवला और स्ट्राबेरी जैसे फ्रूट्स का सेवन सर्दियों में जरूर करें। ये आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं और स्किन को भी हेल्दी रखते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। Marusangram.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Bad air damages not only the lungs but also the skin. Protect your skin from air pollution like this…

Bad air damages not only the lungs but also the skin. Protect your skin from air pollution like this…

Air pollution se skin ko nuksan: Are you experiencing changes in your skin or experiencing skin problems as air pollution increases? These tips may be helpful.

Skin Care during Air Pollution: Pollution and low air quality are common even before the winter season arrives. This can harm your lungs and also your skin. Exposure to air pollution causes various side effects to the skin and can also worsen chronic skin conditions. Air pollution increases skin irritation, itching, and inflammation. Similarly, small or large rashes on the skin can also be a symptom of damage caused by air pollution. Instead of ignoring these skin symptoms, pay attention to them and consult a dermatologist. Also, pay attention to these things related to skin care and skin health.

Skin problems that can increase due to air pollution
Eczema
The impact of airborne contaminants on your skin can worsen problems like eczema. Eczema can cause blisters, rashes, and skin rashes. It can also increase itching.

Acne
Pimples and acne can increase due to air pollution. Airborne bacteria can come into contact with the skin and damage it, increasing skin infections and potentially worsening pimples.

Bad skin texture may worsen.
Airborne dust and pollution particles settle on the skin, which can worsen chronic skin problems like psoriasis and eczema. They can also trigger pigmentation.

How to protect skin from air pollution?

Stay hydrated to keep skin healthy.
Drink 2-3 liters of water a day. This will keep your skin hydrated and reduce the effects of pollution. Drinking adequate water can also increase skin elasticity, keeping it young and healthy for longer.

Use a face mask.
Whenever you go out, wear a mask. You can also cover your mouth and nose with a cotton scarf or dupatta. This will prevent the effects of polluted air on your skin.

Skin Care Routine
Take proper care of your skin. Cleanse, tone, and moisturize your skin daily. This will keep it healthy and soft.
Eat a healthy diet

To reduce the side effects of pollution, eat seasonal fruits, vegetables, and healthy grains. Fruits like lemon, amla, and strawberries should be consumed during the winter. These boost your immunity and keep your skin healthy.

Disclaimer: Dear readers, this article provides general information and advice only. It is in no way a substitute for medical advice. Therefore, always consult a specialist or your doctor for more information. Marusangram.com does not claim responsibility for this information.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts