May 28, 2026 11:10 pm

बीकानेर में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति की नई शुरुआत, 11 मई को खुलेगा पहला ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ बीकानेर ऑटोमोबाइल शोरूम…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति की नई शुरुआत, 11 मई को खुलेगा पहला ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ बीकानेर ऑटोमोबाइल शोरूम…..

बीकानेर में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति की नई शुरुआत, 11 मई को खुलेगा पहला ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ बीकानेर ऑटोमोबाइल शोरूम…..

शहरवासियों को मिलेगा आधुनिक ई-स्कूटर्स और ई-व्हीकल्स का नया विकल्प, उद्घाटन समारोह में संत-महंत और गणमान्य लोग होंगे शामिल

बीकानेर, @MaruSangram। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के बीच अब बीकानेरवासियों को एक और आधुनिक विकल्प मिलने जा रहा है। ‘सोकुडो इलेक्ट्रिक’ का बीकानेर का पहला ऑटोमोबाइल शोरूम सोमवार, 11 मई 2026 को भव्य समारोह के साथ शुरू होगा। यह बीकानेर ऑटोमोबाइल का नया शोरूम कोर्ट के पास, गवर्नमेंट प्रेस रोड पर खोला जा रहा है।

शोरूम उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार यह शोरूम बीकानेर में इलेक्ट्रिक वाहन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवबाड़ी स्थित श्री ललेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज मौजूद रहेंगे। वहीं बीकानेर नगर निगम की पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीकानेर शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा हरासर हवेली के विश्वजीत सिंह हरासर विशेष अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

मैनेजिंग डायरेक्टर बीकानेर संभाग जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर ऑटोमोबाइल शोरूम में सोकुडो इलेक्ट्रिक की विभिन्न आधुनिक ई-स्कूटर्स और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज उपलब्ध रहेगी।

बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह शोरूम शहरवासियों को नई तकनीक और किफायती परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराएगा।
समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी मैनेजिंग डायरेक्टर बीकानेर संभाग जितेंद्र सिंह राठौड़ और रविंद्र सिंह राठौड़ द्वारा संभाली जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की है।

Bikaner marks the beginning of a new electric vehicle revolution, with the first ‘Sokudo Electric’ Bikaner automobile showroom opening on May 11th…

Bikaner marks the beginning of a new electric vehicle revolution, with the first ‘Sokudo Electric’ Bikaner automobile showroom opening on May 11th…

City residents will have access to a new option for modern e-scooters and e-vehicles, with saints and dignitaries attending the inauguration ceremony.

Bikaner, @MaruSangram. Amidst the growing adoption of electric vehicles in the city, Bikaner residents are now set to receive another modern option. Bikaner’s first automobile showroom, ‘Sokudo Electric,’ will open with a grand ceremony on Monday, May 11, 2026. This new Bikaner Automobile showroom is being opened on Government Press Road, near the court.

The showroom inauguration ceremony will begin at 11 a.m. and will be attended by several prominent citizens, businesspeople, social workers, and those involved in the automobile sector. According to the organizers, this showroom is considered an important step towards promoting electric vehicle culture in Bikaner.

Mahant Swami Vimarshanand Giri Maharaj of the Shri Laleshwar Mahadev Temple at Shivbari will be present as the chief guest at the event. Former Mayor of Bikaner Municipal Corporation Sushila Kanwar Rajpurohit will also be present as a special guest.

Additional Superintendent of Police (Bikaner City) Chakravarti Singh Rathore and Vishwajeet Singh Harasar of Harasar Haveli will grace the event as special guests.

Managing Director, Bikaner Division, Jitendra Singh Rathore, stated that the Bikaner Automobile Showroom will feature Sokudo Electric’s full range of modern e-scooters and other electric vehicles.

Given rising petrol and diesel prices and the need for environmental protection, the demand for electric vehicles is rapidly increasing. This showroom will provide city residents with new technology and affordable transportation options.
Managing Directors Jitendra Singh Rathore and Ravindra Singh Rathore, Bikaner Division, are responsible for organizing the event. They have appealed to the city residents to join the inaugural ceremony and become part of the electric vehicle revolution.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts