March 2, 2026 11:42 am

मुक बधिर एवं मानसिक विमंदित बच्चों के साथ बनाया गया फागोत्सव- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति……

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मुक बधिर एवं मानसिक विमंदित बच्चों के साथ बनाया गया फागोत्सव- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति…..

मुक बधिर एवं मानसिक विमंदित बच्चों के साथ बनाया गया फागोत्सव- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति……

बीकानेर, @MaruSangram। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी फाग उत्सव बड़े धूमधाम के साथ सेवा कार्यकर मनाया गया।

इस बार फागोत्सव का कार्यक्रम मुक बधिर वह मानसिक विमंदित बच्चों के साथ पवनपुरी सेवाश्रम में मनाया गया। बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई एवं गुलाल का तिलक लगाया गया। साथ ही बच्चों को हर्बल गुलाल और बिस्किट भेंट किए गए।

कार्यक्रम में आश्रम के मनोज व अन्य कार्यकर्ता और संस्था के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, हिमांशु किराडू, अनिल स्वामी, वैभव, हिमांशी, मयंक व अन्य उपस्थित रहे।

श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा होली के महत्व पर कहा गया कि “होली की सबसे ख़ास बात इसमें प्रयोग होने वाला रंग है। रंग न केवल हमारी आँखों को आकर्षित करते हैं बल्कि हमारी आत्मा और मन को भी लुभाते हैं, उसपर भी प्रभाव डालते हैं।

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व बहुत ही गहरा है। रंग हमारे जीवन के हरेक पहलुओं से जुड़ा है और हर रंग कई गहरे अर्थ को प्रदर्शित करता है। रंग हमसे इस कदर जुड़ा हुआ है कि हमारे शरीर के साथ चक्र जो ऊर्जा का स्रोत माने जाते हैं, उनमें भी सात रंग हैं और हमारे शरीर की आभामंडल में भी कई रंग हैं।”

संस्था की प्रचार मंत्री उषा गुप्ता द्वारा कहा गया कि “होली को बड़ी प्रेम और शांति से मनाया जाना चाहिए। इसमें पक्के रंगों से बचे और हर्बल गुलाल व फूलों से ही होली खेले, जिससे कि पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक रहता है।”

Celebrated the festival of colours with deaf and mentally retarded children – Shri Rudra Hanuman Seva Samiti…

Celebrated the festival of colours with deaf and mentally retarded children – Shri Rudra Hanuman Seva Samiti…

Bikaner, @MaruSangram. Like every year, the festival of colours was celebrated with great pomp and show by Shri Guru Arjun Das Satsang Bhawan and Shri Rudra Hanuman Seva Samiti.

This year, the festival of colours was celebrated with deaf and mentally retarded children at Pawanpuri Sevashram. A flower festival was played with the children and a tilak of gulal was applied. The children were also presented with herbal gulal and biscuits.

Manoj and other workers from the ashram, along with Abhishek Gupta, Usha Gupta, Basant Kiradu, Himanshu Kiradu, Anil Swami, Vaibhav, Himanshi, Mayank, and others from the organization were present at the event.

Speaking about the significance of Holi, Shri Guru Arjun Das Ji said, “The most special thing about Holi is the colors used. Colors not only attract our eyes but also captivate and influence our soul and mind.

The colors of Holi have a profound spiritual significance. Color is connected to every aspect of our lives, and each color represents a profound meaning. Color is so deeply connected to us that the chakras in our bodies, which are considered sources of energy, have seven colors, and our aura also contains many colors.”

The organization’s publicity minister, Usha Gupta, said, “Holi should be celebrated with great love and peace. Avoid permanent colors and play Holi with herbal gulal and flowers, which is beneficial for both the environment and health.”

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts