February 11, 2026 5:53 am

किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI पढ़ें क्या है मामला…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI पढ़ें क्या है मामला…..

किसानों के लिए बड़ी राहत, किसान क्रेडिट कार्ड को और आसान बनाएगा RBI पढ़ें क्या है मामला…..

जयपुर, @MaruSangram। देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को और सरल, साफ और किसानों के अनुकूल बनाने की तैयारी कर ली है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया है कि इस योजना के लिए नई गाइडलाइन जारी की जाएंगी, ताकि किसानों को लोन लेने में कम परेशानी हो और समय पर उन्हें पैसा मिल सके। इस कदम से खेती के साथ-साथ उससे जुड़े काम करने वाले मजदूरों और छोटे किसानों को भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

RBI की नई योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ाया जाएगा। खेती और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों के लिए जो अलग-अलग नियम थे, उन्हें एक साथ लाकर अपडेट किया जाएगा। इसका मकसद यह है कि किसानों को अलग-अलग नियम समझने में दिक्कत न हो और बैंक भी आसानी से लोन दे सकें।

प्रस्तावित बदलावों में फसल के मौसम को एक जैसा करना, KCC की अवधि को बढ़ाना और हर फसल चक्र के हिसाब से लोन की सीमा तय करना शामिल है। इससे किसानों को बार-बार कागजी काम नहीं करना पड़ेगा और जरूरत के समय पैसा आसानी से मिल सकेगा।

KCC की अवधि 6 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव:
अब तक किसान क्रेडिट कार्ड की अवधि सीमित रहती थी, लेकिन नई गाइडलाइन के तहत इसे 6 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे किसानों को हर साल नया कार्ड बनवाने या बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबे समय तक एक ही कार्ड से काम चलने से खेती की योजना बनाना भी आसान होगा।

तकनीक से जुड़े खर्चों को भी मिलेगी मंजूरी:
खेती में अब तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर, छोटे कृषि यंत्र और डिजिटल उपकरणों की जरूरत भी किसानों को पड़ती है। RBI की नई गाइडलाइन में तकनीक से जुड़े खर्चों को भी KCC के तहत लोन में शामिल करने की बात कही गई है। इससे आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की लागत भी कम हो सकेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है:
किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत किसानों को सस्ती दर पर और बिना झंझट लोन देने के लिए की गई थी। इसका मकसद यह है कि किसान अपनी खेती की छोटी और बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। इसमें बीज, खाद, दवा, सिंचाई, फसल कटाई के बाद के खर्च और घरेलू जरूरतों के लिए भी लोन लिया जा सकता है।

कितनी राशि का लोन मिलता है:
संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इस पर ब्याज दर 7 फीसदी रखी गई है. अगर किसान समय पर लोन चुका देता है, तो उसे 3 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलती है. इस तरह प्रभावी ब्याज दर घटकर सिर्फ 4 फीसदी रह जाती है।

कौन-कौन ले सकता है KCC:
किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा कई तरह के किसान ले सकते हैं। इसमें जमीन के मालिक किसान, संयुक्त किसान, किराए पर खेती करने वाले किसान, बटाईदार और मौखिक पट्टेदार शामिल हैं‌। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह (SHG) और किसानों के संयुक्त समूह भी इस योजना के तहत आते हैं।

Big Relief for Farmers: RBI to Make Kisan Credit Card Easier; Read What the Matter Is…

Big Relief for Farmers: RBI to Make Kisan Credit Card Easier; Read What the Matter Is…

Jaipur, @MaruSangram. An important and relieving news has emerged for crores of farmers in the country. The Reserve Bank of India (RBI) has prepared to make the Kisan Credit Card (KCC) scheme simpler, clearer, and more farmer-friendly.

RBI Governor Sanjay Malhotra has stated that new guidelines will be issued for this scheme so that farmers face fewer difficulties in obtaining loans and receive the money on time. This step is expected to directly benefit farmers, as well as laborers and small farmers involved in agriculture and related activities.

Under the RBI’s new scheme, the scope of the Kisan Credit Card will be expanded. The different rules for agriculture and related activities will be consolidated and updated. The aim is to prevent farmers from facing difficulties in understanding different rules and to enable banks to provide loans easily.

The proposed changes include standardizing the crop season, extending the KCC validity period, and fixing loan limits according to each crop cycle. This will reduce the need for farmers to repeatedly complete paperwork and will ensure easy access to funds when needed.

Proposal to extend KCC validity to 6 years:
Until now, the validity of the Kisan Credit Card was limited, but under the new guidelines, there is a proposal to extend it to 6 years. This will eliminate the need for farmers to get a new card every year or visit the bank repeatedly. Having the same card for a longer period will also make agricultural planning easier.

Approval for technology-related expenses:
The use of technology in agriculture is rapidly increasing. Farmers also need drip irrigation, sprinklers, small agricultural implements, and digital equipment. The RBI’s new guidelines include provisions to include technology-related expenses under KCC loans. This will promote modern farming and reduce farmers’ costs. What is the Kisan Credit Card Scheme?
The Kisan Credit Card (KCC) scheme was launched to provide farmers with affordable and hassle-free loans. Its aim is to enable farmers to meet their various agricultural needs, both big and small. Loans can be taken for seeds, fertilizers, pesticides, irrigation, post-harvest expenses, and even household needs.

How much loan amount is available?
Under the revised interest subvention scheme, loans up to ₹5 lakh are available through the Kisan Credit Card. The interest rate is 7 percent. If the farmer repays the loan on time, they receive an additional 3 percent rebate. This reduces the effective interest rate to just 4 percent.

Who can avail of the KCC?
Several types of farmers can benefit from the Kisan Credit Card. This includes landowners, joint farmers, tenant farmers, sharecroppers, and oral lessees. Self-help groups (SHGs) and joint liability groups of farmers are also eligible under this scheme.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts