September 26, 2026 3:25 am

लूणकरणसर के खियेरा गांव में युवती लापता, मंदिर जाने का कहकर निकली, लौटी नहीं तो पिता ने थाने में दी रिपोर्ट….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

लूणकरणसर के खियेरा गांव में युवती लापता, मंदिर जाने का कहकर निकली, लौटी नहीं तो पिता ने थाने में दी रिपोर्ट….

लूणकरणसर के खियेरा गांव में युवती लापता, मंदिर जाने का कहकर निकली, लौटी नहीं तो पिता ने थाने में दी रिपोर्ट….

बीकानेर, @MaruSangram। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के खियेरा गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 23 सितंबर की शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने बताया कि करीब 6 बजे युवती घर से निकली थी। रात करीब 8 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

रिश्तेदारों, आस-पड़ोस और युवती के दोस्तों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

अनहोनी की आशंका होने पर युवती के पिता ने 24 सितंबर को लूणकरणसर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पिता ने पुलिस से बेटी को जल्द तलाश कर बरामद करने की गुहार लगाई है।

लूणकरणसर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई महेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही उसके लापता होने के कारणों का भी पता लगा रही है।

A young woman went missing from Khiera village in Lunkaransar. She left home on the evening of September 23rd, claiming she was going to the temple. When she did not return, her father filed a police report.

A young woman went missing from Khiera village in Lunkaransar. She left home on the evening of September 23rd, claiming she was going to the temple, but did not return until late at night.

Family members reported that the woman left home around 6 p.m. When she did not return home by around 8 p.m., the family began searching for her.

Relatives, neighbors, and friends were questioned, but no clues were found.

Fearing something untoward, the woman’s father filed a missing person report at the Lunkaransar police station on September 24th. The father has urged the police to locate and recover his daughter as soon as possible.

The Lunkaransar police station has registered a case based on the report. The investigation has been assigned to ASI Mahesh Kumar. The police are searching for the girl and investigating the cause of her disappearance.

Recent Posts