
बीकानेर में विद्युत तंत्र को मजबूत करने की कवायद, BKESL ने ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग और लोहे के पोल को पाइप लगाकर किया सुरक्षित…..
बीकानेर में विद्युत तंत्र को मजबूत करने की कवायद, BKESL ने ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग और लोहे के पोल को पाइप लगाकर किया सुरक्षित……
उपभोक्ता की समस्या समाधान के लिए कस्टमर केयर सेंटर
बीकानेर, @MaruSangram। शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति करने के साथ बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) विद्युत तंत्र को भी सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। जिन क्षेत्रों में करंट लगने का खतरा बना हुआ है वहां ट्रांसफारमरों के चारों ओर फेंसिंग और लोहे के पोल को विशेष पाइप लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कस्टमर केयर सेंटर भी खोला गया है।
बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में ट्रांसफारमरों के चारों ओर आकर्षक प्रीकास्ट फेसिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है, अब तक 40 फेसिंग लग चुकी है और करीब 60 और लगाई जानी है। इसके अलावा 100 ट्रांसफारमर की पुरानी फेंसिग की मरम्मत कर ठीक किया जा रहा है।
अब तक 27 फेसिंग की मरम्मत की जा चुकी है। कम्पनी ने लोहे के पोल से होने वाले करंट के खतरे को देखते हुए इस साल करीब 500 पोल में विशेष रूप से तैयार किए पाइप लगाए हैं। अब तक तक तीन हजार पोल को सुरक्षित किया जा चुका है।
इस साल बरसात के समय पाइप लगाए जा चुके पोल की जांच की जा रही है इसके बाद इन पोल को और प्रभावी तरीके सुरक्षित करने के लिए आईआईटी जोधपुर के साथ चर्चा की जाएगी जिससे करंट लगने कह घटनाओं को प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पब्लिक पार्क में कस्टमर केयर सेंटर खोला गया है। उपभोक्ता सभी तरह की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक इस सेंटर में आ सकते हैं। जूनियर अधिकारियों के स्तर पर यदि किसी समस्या का सामधान नहीं पा रहा है, तो वहां मौजूद उच्चाधिकारी तत्काल समाधान करेंगे। इसके अलावा कम्पनी हर महीने शुकवार को जनसुनवाई का आयोजन करती है।
In Bikaner, BKESL is strengthening the power system, securing transformers and iron poles with pipes…
In Bikaner, BKESL is strengthening the power system, securing transformers and iron poles with pipes…
Customer Care Center to Resolve Consumer Problems
Bikaner, @MaruSangram. In addition to providing better power supply to the city’s consumers, Bikaner Electricity Supply Limited (BKESL) is also taking several steps to make the power system safer. In areas where there is a risk of electrocution, fencing around transformers and iron poles is being secured with special pipes. A Customer Care Center has also been opened to address consumer concerns.
BKESL COO Harish Chandra Singh stated that the installation of attractive precast facings around transformers in the city is progressing rapidly. So far, 40 facings have been installed, and approximately 60 more are on the way. Additionally, the old fencing of 100 transformers is being repaired and restored.
So far, 27 fencings have been repaired. Considering the danger of electric shock from iron poles, the company has installed specially designed pipes on approximately 500 poles this year. Three thousand poles have been secured so far.
The poles already installed with pipes during this year’s monsoon season are being inspected. Following this, discussions will be held with IIT Jodhpur to more effectively secure these poles to effectively control incidents of electric shock.
He informed that a customer care center has been opened in the public park to address consumer concerns. Consumers can visit this center from 10 am to 6 pm for all types of problems. If a problem cannot be resolved by junior officers, the senior officers present there will provide immediate assistance. Additionally, the company holds a public hearing every Friday.
Author: Sarjit Singh







