
सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया अभिनंदन…..
सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया अभिनंदन…..
बीकानेर, @MaruSangram। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित के सेवानिवृत्ति से पूर्व राजस्थानी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके विशेष अनुराग और योगदान को देखते हुए राजस्थानी मोट्यार परिषद, बीकानेर द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में शॉल, साफा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति, कला और भाषा ही उसकी पहचान का प्रमुख आधार होती है। विश्व की समृद्ध भाषाओं में राजस्थानी भाषा का विशिष्ट स्थान है तथा भाषा संस्कृति की संवाहक होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक मंच पर प्रभावी रूप से अपनी बात रखनी चाहिए।
कुलगुरु ने आश्वस्त किया कि राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में जल्द राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र का शुभारम्भ किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश चौधरी ने कहा कि कुलगुरु की यह अनुकरणीय पहल राजस्थानी भाषा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसका राजस्थानी मोट्यार परिषद हार्दिक स्वागत करती है।
डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में राजस्थानी विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित है तथा विद्यार्थियों के हित में निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्ययन केंद्र प्रारम्भ होने से भाषा के शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
डॉ. नमामि शंकर आचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक राजस्थानी परिवार का दायित्व है कि वह अपनी मातृभाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान दे।
परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु टाक ने कहा कि विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र स्थापित होने से शोध कार्यों को नया आयाम मिलेगा तथा राजस्थानी विषय में अधिकाधिक पीएच.डी. शोधार्थियों को अवसर प्राप्त होंगे।
रामावतार उपाध्याय ने कहा कि कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने अपने कार्यकाल में राजस्थानी भाषा एवं साहित्य के विकास के लिए सदैव सकारात्मक प्रयास किए हैं, जिसके लिए समाज उनका सदैव आभारी रहेगा।
सम्मान समारोह में कमल मारू, प्रशांत जैन, राजेश चौधरी,सरजीत सिंह, सुनील बिश्नोई, भवानी तंवर, नखतूचंद, पृथ्वी सिंह, पप्पू सिंह, स्वरूप सिंह,हरीश शर्मा, मोहित बिश्नोई सहित अनेक गणमान्यजन एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Rajasthani Motyar Parishad honors Vice-Chancellor Prof. Manoj Dixit on the eve of his retirement…
Rajasthani Motyar Parishad honors Vice-Chancellor Prof. Manoj Dixit on the eve of his retirement…
Bikaner, @MaruSangram. On the eve of the retirement of Maharaja Ganga Singh University Vice-Chancellor Prof. Manoj Dixit, the Rajasthani Motyar Parishad, Bikaner, honored him at the university campus by presenting a shawl, a traditional turban (safa), and a memento, in recognition of his special affection for and contribution to the Rajasthani language and literature.
Speaking on the occasion, Vice-Chancellor Prof. Manoj Dixit remarked that the culture, art, and language of any state form the primary basis of its identity. Rajasthani holds a distinct place among the world’s rich languages, and language serves as a carrier of culture. He stated that the future of the Rajasthani language is extremely bright and urged students to effectively voice their views on every platform regarding the preservation and promotion of their mother tongue.
The Vice-Chancellor assured that, in accordance with the directives of the Honorable Governor, a Centre for Rajasthani Language Studies would soon be launched at Maharaja Ganga Singh University.
Addressing the gathering, Rajesh Chaudhary stated that this exemplary initiative by the Vice-Chancellor is a significant step towards the development of the Rajasthani language—a move warmly welcomed by the Rajasthani Motyar Parishad.
Dr. Gaurishankar Prajapat noted that a postgraduate course in Rajasthani is already being conducted at Maharaja Ganga Singh University, with continuous efforts being made for the benefit of students. He expressed confidence that the establishment of the study centre would provide fresh momentum to research and academic activities related to the language.
Dr. Namami Shankar Acharya remarked that in the present times, it is the responsibility of every Rajasthani family to actively contribute to the preservation of their mother tongue, literature, and culture.
Himanshu Tak, the District President of the Parishad, stated that the establishment of the Rajasthani Language Study Centre at the university would add a new dimension to research work and create more opportunities for PhD scholars in the subject of Rajasthani.
Ramavatar Upadhyay stated that Vice-Chancellor Prof. During his tenure, Manoj Dixit has consistently made positive efforts toward the development of the Rajasthani language and literature—contributions for which the community will always remain grateful to him.
Many dignitaries and council members—including Kamal Maru, Prashant Jain, Rajesh Chaudhary, Sarjit Singh, Sunil Bishnoi, Bhavani Tanwar, Nakhatuchand, Prithvi Singh, Pappu Singh, Swaroop Singh, Harish Sharma, and Mohit Bishnoi—were present at the felicitation ceremony.
Author: Sarjit Singh







