August 8, 2026 3:36 am

निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026: भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति पर मंथन…..

निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026: भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति पर मंथन…..

निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026: भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति पर मंथन…..

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से जीतेंगे आगामी चुनाव – राजेंद्र गहलोत

पंचायत एवं निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर तक सशक्त रणनीति बनानी होगी – मुकेश दाधीच

आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराने के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता – श्याम पंचारिया

बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की दृष्टि से संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श एवं आगामी कार्ययोजना के निर्धारण को लेकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में भाजपा संभाग कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संभव है। हमें कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को भी उच्चतम दायित्व निभाने का अवसर मिलता है। पार्टी जिस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसका सहयोग करना चाहिए और भाजपा को विजय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि पंचायत एवं निकाय चुनावों की प्रकृति अलग होती है, इसलिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि देहात जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि भाजपा का संगठन आज देश का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत संगठन है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, सेवा भाव और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में उतरकर भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया तथा विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी एवं कुम्भनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दैय्या, जिला मंत्री राजाराम ओझा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भंवर जांगिड़, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, महावीर चारण, जितेंद्र राजवी, महेंद्र ढाका, पूजा मोहता, सोशल मीडिया संयोजक दीनदयाल जाजड़ा, सुनील मेघवाल, विनोद गिरि, श्रवण प्रजापत सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडलों के महामंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रत्याशी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Municipal and Panchayat Elections 2026: BJP Bikaner Rural holds an important organizational meeting, discusses election strategy…

Municipal and Panchayat Elections 2026: BJP Bikaner Rural holds an important organizational meeting, discusses election strategy…

The upcoming elections will be won through the strength of the organization and the unity of the workers – Rajendra Gehlot

A strong strategy must be developed down to the booth level for the Panchayat and Municipal elections – Mukesh Dadhich

Workers should start preparing now to hoist the BJP flag in the upcoming elections – Shyam Pancharia

Bikaner, @MaruSangram.
The Bharatiya Janata Party Bikaner Rural held an important meeting at the BJP division office under the chairmanship of BJP Rural District President Shyam Pancharia to discuss organizational issues and determine the future action plan for the upcoming Municipal and Panchayat elections in 2026. Former Rajya Sabha MP Rajendra Gehlot, State Vice President Mukesh Dadhich, and State Vice President Biharilal Vishnoi guided the workers at the meeting.

Addressing the meeting, former Rajya Sabha MP Rajendra Gehlot said that the strength of the organization is possible only through the unity of the workers. We must fight the upcoming civic and panchayat elections with full force, connecting the links. He stated that the BJP is a worker-based party, where even the lowest-ranking worker has the opportunity to fulfill the highest responsibilities. All workers should unite and support the party’s nominee and work dedicatedly to ensure the BJP’s victory.

State Vice President Mukesh Dadhich stated that the nature of panchayat and civic elections is different, so strategies must be developed to suit local circumstances. He stated that election preparations will be accelerated by establishing a strong network down to the booth level in coordination with the organization and public representatives in all the assembly constituencies of the rural district.

State Vice President Biharilal Vishnoi stated that the BJP organization is today the largest and strongest in the country. The BJP is continuously advancing on the strength of the workers’ hard work, service spirit, and public trust.

He said that in the upcoming elections, workers will have to enter the field with full energy and dedication and take the BJP’s policies and public welfare schemes to every household.

In his presidential address, BJP Rural District President Shyam Pancharia said that workers should prepare themselves for the upcoming municipal and panchayat elections.

He said that with the BJP government’s public welfare policies, the strength of the organization, and the hard work of the workers, the BJP will achieve a historic victory in the upcoming municipal and panchayat elections. He called on all workers to become active at the booth level and further strengthen the organization.

District General Secretary Dilip Singh Rajpurohit conducted the meeting, and Vishwakarma Skill Development Board Chairman Ramgopal Suthar expressed his gratitude.

District media coordinator Manish Soni said that in the meeting, district in-charge Balveer Bishnoi, MLA Anshuman Singh Bhati, state working committee members Jalam Singh Bhati and Kumbhnath Siddha, district general secretary Tola Ram Kukana, Dilip Singh Rajpurohit, Kailash Vishnoi, district vice president Hemnath Jakhar, Jaswant Dayya, district minister Rajaram Ojha, OBC Morcha state general secretary Bhanwar Jangid, state spokesperson Bhawani Paiwal, Mahavir Charan, Jitendra Rajvi, Mahendra Dhaka, Pooja Mohta, social media coordinator Deendayal Jajda, Sunil Meghwal, Vinod Giri, Shravan Prajapat along with public representatives, former district officials, Mandal presidents, Mandal in-charges, general secretaries of Mandals, Municipal Council presidents and vice presidents, headmen, deputy headmen, district council members, Panchayat Samiti members and candidates, district presidents and general secretaries of all fronts and a large number of prominent workers were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts