October 6, 2026 3:11 am

Bikaner Cricket News: सादुल क्लब में BCC क्रिकेट महोत्सव का रोमांच, अनिल रावत ‘टाइगर’ की तूफानी पारी ने खींचा ध्यान….

Bikaner Cricket News: सादुल क्लब में BCC क्रिकेट महोत्सव में सीजन और टेनिस बॉल के तीन मुकाबले हुए। अनिल रावत ‘टाइगर’ ने 24 गेंदों में 65 रन बनाए। विजेता खिलाड़ियों का सम्मान हुआ।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

Bikaner Cricket News: सादुल क्लब में BCC क्रिकेट महोत्सव का रोमांच, अनिल रावत ‘टाइगर’ की तूफानी पारी ने खींचा ध्यान….

Bikaner Cricket News: सादुल क्लब में BCC क्रिकेट महोत्सव का रोमांच, अनिल रावत ‘टाइगर’ की तूफानी पारी ने खींचा ध्यान…..

बीकानेर, @MaruSangram। सादुल क्लब में रविवार को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। बीकानेर क्रिकेट क्लब (BCC) की ओर से आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट महोत्सव में सीजन बॉल और टेनिस बॉल के तीन मुकाबले खेले गए। पूरे दिन मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ खिलाड़ियों में जीत का जुनून और खेल भावना नजर आई।

आयोजन की शुरुआत सीजन बॉल मुकाबले से हुई। BCC-A और BCC-B के बीच खेले गए मुकाबले में BCC-B ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। राहुल भाटी ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में BCC-A ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

अनिल रावत ‘टाइगर’ ने मचाया धमाल
टेनिस बॉल मुकाबला खासा रोमांचक रहा। अनिल रावत ‘टाइगर’ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने महज 24 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में अरिहंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

मुकाबले में BCC-B ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

दूसरे सीजन बॉल मुकाबले में भी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविंद्र गहलोत ने 48 रन, विनय ने नाबाद 45 रन, राहुल भाटी ने 43 रन और सूरज तंवर ने नाबाद 42 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित गहलोत ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। BCC-A ने मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

जीत के साथ खिलाड़ियों का सम्मान
मुकाबलों के समापन के बाद विजेता टीमों और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारा, मेलजोल और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला।

Bikaner Cricket News: The excitement of the BCC Cricket Festival at Sadul Club, Anil Rawat ‘Tiger’s stormy innings, caught the attention…

Bikaner Cricket News: The excitement of the BCC Cricket Festival at Sadul Club, Anil Rawat ‘Tiger’s stormy innings, caught the attention…

Bikaner, @MaruSangram. Cricket excitement was on display at Sadul Club on Sunday. Three season ball and tennis ball matches were played in the one-day cricket festival organized by Bikaner Cricket Club (BCC). The players displayed a passion for victory and sportsmanship, with fours and sixes raining down on the field throughout the day.

The event began with a season ball match. In the match played between BCC-A and BCC-B, BCC-B batted first and scored 176 runs. Rahul Bhati played a brilliant unbeaten innings of 60 runs. In response, BCC-A batted brilliantly, achieving the target and winning by 6 wickets.

Anil Rawat ‘Tiger’ Creates a Riveting Impact
The tennis ball match was quite exciting. Anil Rawat ‘Tiger’ thoroughly entertained the spectators with his aggressive batting. He smashed 65 runs in just 24 balls, including 5 fours and 6 sixes. Arihant’s bowling performance was excellent, taking 3 wickets.

BCC-B won the match by a resounding 8 wickets.

The batsmen also performed brilliantly in the second season ball match. Ravindra Gehlot scored 48 runs, Vinay scored an unbeaten 45, Rahul Bhati scored 43 runs, and Suraj Tanwar scored an unbeaten 42. Rohit Gehlot’s bowling performance was impressive, taking 3 wickets for 24 runs in 4 overs. BCC-A won the match by 8 wickets.

Players honored with victory
After the matches concluded, the winning teams and the best performing players were honored with trophies and medals.

During the event, along with competition among the players, a wonderful atmosphere of mutual brotherhood, harmony and sportsmanship was seen.

Recent Posts