May 29, 2026 12:05 am

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, CCTV: 12 घंटे तक शव के साथ रहे, खाना खाया; मेडिकल शॉप के बाहर रजाई से ढककर भागे..!!

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, CCTV: 12 घंटे तक शव के साथ रहे, खाना खाया; मेडिकल शॉप के बाहर रजाई से ढककर भागे..!!

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या, CCTV: 12 घंटे तक शव के साथ रहे, खाना खाया; मेडिकल शॉप के बाहर रजाई से ढककर भागे..!!

बहरोड़, @MaruSangram। मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी बेटी के बॉयफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी को शव ठिकाने लगाने के लिए बुलाया। बेटी के आने तक दोनों कमरे में उसके बॉयफ्रेंड के शव के साथ 12 घंटे रहे। वहीं खाना पकाया और खाया। इसके बाद शाम होने पर जब बेटी आई तो शव को मेडिकल स्टोर के सामने ले गए। जहां पहले कंबल बिछाया इसके बाद शव को रजाई से ढक कर फरार हो गए। पुलिस ने CCTV खंगाले और 21 जनवरी को मामले का खुलासा करते हुए मां, बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

मां-बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
बहरोड़ थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया-18 जनवरी को सुबह नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पार्क अस्पताल के गेट पर बने मेडिकल के आगे सुबह एक शव मिला था। इसके बाद शव को बहरोड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान राहुल (27) पुत्र बलबीर निवासी चरखी दादरी (हरियाणा) के रूप में हुई थी। मामले में CCTV के आधार पर रेखा देवी (50) निवासी मोठूका, किशनगढ़ बास (खैरथल-तिजारा) और उसकी बेटी कोमल (20) के साथ रेखा के प्रेमी राजकुमार (33) पुत्र रूपचंद निवासी हटूंडी थाना मुंडावर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मां, बेटी और मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल से साथ रह रहे थे राहुल-कोमल
तिवाड़ी ने बताया अब तक पूछताछ में सामने आया कि राहुल का कोमल के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में गुड़गांव (हरियाणा) में रह रहे थे। राहुल यहां कैब चलाता था। 2 महीने पहले कोमल की राहुल से अनबन हो गई। वह राहुल को छोड़कर अपनी मां के पास बहरोड़ आ गई थी। इसके बाद काम के लिए नीमराणा (राजस्थान) चली गई। वहां किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी।

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने बेटी को बुलाया
पूछताछ में सामने आया कि इसके बाद राहुल परिजनों पर कोमल को साथ भेजने का दबाव बना रहा था। इस पर राहुल से पीछा छुड़ाने के लिए रेखा और उसके प्रेमी राजकुमार ने राहुल की गला दबाकर हत्या कर दी।

पूछताछ में सामने आया कि राहुल 16 जनवरी की रात कोमल की मां रेखा के पास उसे वापस भेजने का दबाव बनाने आया था। अगले दिन 17 जनवरी की सुबह रेखा और उसके प्रेमी राजकुमार ने सुबह 9 बजे राहुल की गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ में सामने आया कि रेखा ने बेटी कोमल को राहुल की हत्या के बारे में बताया और उसे बहरोड़ आने के लिए कहा।

शव रखने के बाद मां और बेटी डेडबॉडी के पास बैठ गए। वहीं प्रेमी राजकुमार खड़ा होकर फोन घुमाता रहा। ऑटो जाने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

ऑटो में रखकर ले गए शव
पूछताछ में सामने आया कि पूरे दिन दोनों (रेखा-राजकुमार) शव के पास ही बैठकर खाना बनाया और वहीं पर खाना खाया। शाम के समय नीमराणा से कोमल भी बहरोड़ आ गई। इसके बाद रात करीब पौने 9 बजे मुख्य चौराहे से एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया।

आरोपियों ने ऑटो चालक को बताया कि बीमार व्यक्ति को चौराहे पर लेकर आना है। इसके बाद उसे जयपुर लेकर जाएंगे। इसके बाद वे पहले ऑटो को चौराहे पर लेकर पहुंचे। इसके बाद पार्क अस्पताल के गेट पर लेकर पहुंचे। जहां ऑटो उन्हें छोड़कर चला गया। इसके बाद तीनों आरोपी शव को मेडिकल की दुकान के आगे छोड़कर फरार हो गए थे।

शव पर रजाई ढकी, कम्बल बिछाया
पुलिस के अनुसार, शव के नीचे कंबल बिछाया था और रजाई से ढक दिया था। इसके बाद ऑटो के जाने का इंतजार किया और फोन घुमाते रहे। ताकि लोगों को लगे कि कोई सो रहा है। सुबह जब दुकानदार आया तो उसने दुकान के बाहर सोता हुआ देखा। जब आवाज देने पर व्यक्ति नहीं उठा, तो रजाई हटाकर देखा तो मृतक की नाक में रुई लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सुबह दुकानदार के आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई। इस पर कंबल उठाकर देखा तो नाक में रूई लगी हुई थी।

इकलौता था राहुल
पुलिस ने बताया-राहुल माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। रेखा देवी तिजारा-खैरथल जिले के गांव मोठूका की रहने वाली है। उसकी तीन लड़की और एक लड़का है। दो बेटियों की शादी हरियाणा में की गई है। जबकि बेटा गांव में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। कोमल सबसे छोटी बेटी है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts