April 29, 2026 12:20 pm

मूलचंदानी बने डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मूलचंदानी बने डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा….

मूलचंदानी बने डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा….

बीकानेर, @MaruSangramnews। बीकानेर के जाने-माने समाजसेवी एवं व्यवसायी राजकुमार मूलचंदानी को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बीकानेर डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्टेट चैयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने नेशनल सुप्रीमो नरेन्द्र अरोड़ा, नेशनल प्रेजीडेंट डॉ. रंजोढ़ सिंह एवं नेशनल चैयरमेन विजय गुप्ता के निर्देशानुसार मूलचंदानी को डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर राजकुमार मूलचंदानी ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लोगों का जागरुक होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

स्टेट चैयरपर्सन डॉ. अर्पिता ने बताया कि मूलचंदानी की पहचान अग्रणी समाजसेवियों में है। विशेषत: स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सरकारी विद्यालयों में सहायता करने सहित अनेक सेवा कार्यों में मूलचंदानी जुटे रहते हैं। मूलचंदानी सीएलजी मेम्बर भी हैं एवं अनेक सेवा संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचर के खिलाफ आवाज उठाने, शिक्षण संस्थानों व युवाओं के साथ सेमिनार आयोजित कर उन्हें कानून, संविधान, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है।

Moolchandani becomes District Coordinator, will now open front against corruption….

Bikaner, @MaruSangramnews. Bikaner’s well-known social worker and businessman Rajkumar Moolchandani has been appointed to the post of Bikaner District Coordinator of Anti Corruption Foundation of India.

State Chairperson of Anti Corruption Foundation of India, Dr. Arpita Gupta, has appointed Moolchandani to the post of District Coordinator as per the instructions of National Supremo Narendra Arora, National President Dr. Ranjodh Singh and National Chairman Vijay Gupta.

Newly appointed District Coordinator Rajkumar Moolchandani said that it is very important for people to be aware to stop corruption.

He said that voice will be raised against corruption by running awareness campaigns through the organization.

State Chairperson Dr. Arpita said that Moolchandani is recognized among the leading social workers. Moolchandani is especially engaged in many service activities including organizing health camps and helping in government schools. Moolchandani is also a CLG member and is associated with many service organizations.

It is noteworthy that the main objective of Anti Corruption Foundation of India is to raise voice against corruption, organize seminars with educational institutions and youth and make them aware about law, constitution, police and administrative rights and duties.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts