September 2, 2026 12:41 pm

वार्ड 22 : गणित बिगड़ा, ‘प्रतीक’ का इम्तिहान, भाजपा की लिस्ट से पहले ही सड़कों पर उतरा जनसमर्थन, निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी….

वार्ड 22 : गणित बिगड़ा, ‘प्रतीक’ का इम्तिहान, भाजपा की लिस्ट से पहले ही सड़कों पर उतरा जनसमर्थन, निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी….   वार्ड 22 : गणित बिगड़ा, ‘प्रतीक’ का इम्तिहान, भाजपा की लिस्ट से पहले ही सड़कों पर उतरा जनसमर्थन, निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी….   बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव की आधिकारिक … Read more

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वार्ड 22 : गणित बिगड़ा, ‘प्रतीक’ का इम्तिहान, भाजपा की लिस्ट से पहले ही सड़कों पर उतरा जनसमर्थन, निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी….

 

वार्ड 22 : गणित बिगड़ा, ‘प्रतीक’ का इम्तिहान, भाजपा की लिस्ट से पहले ही सड़कों पर उतरा जनसमर्थन, निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी….

 

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही वार्ड 22 बीकानेर की राजनीति का हॉटस्पॉट बन गया है। वजह है एक नाम – प्रतीक स्वामी।

 

2019 में वार्ड 22 से भाजपा के टिकट पर 1467 वोटों के साथ जीत दर्ज करने वाले प्रतीक स्वामी को लेकर इस बार सस्पेंस गहरा गया है।

 

भाजपा की संभावित सूची में कभी उनका नाम दिख रहा है, तो कभी टिकट कटने की चर्चा जोर पकड़ रही है। इसके चलते पूरे वार्ड में सियासी पारा हाई कर दिया है।

 

विवेक बाल स्कूल के बाहर शक्ति प्रदर्शन:

कहा जा रहा है कि टिकट पर संशय की खबर मिलते ही उनके समर्थक और वार्डवासियों ने उनके आवास के बाहर डेरा डाल दिया। मांग एक ही – प्रतीक को फिर से मौका मिलना चाहिए।

 

समर्थकों का तर्क है कि पिछले कार्यकाल में सड़क, बिजली, पानी और सफाई के मुद्दों पर उन्होंने सक्रियता दिखाई और गली-मोहल्ले में उनकी पकड़ आज भी बरकरार है।

 

उम्मीद है आज 31 अगस्त नामांकन का अंतिम दिन है इसके चलते भाजपा से टिकट ना मिलने पर प्रतिक स्वामी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर सकतें हैं।

Recent Posts