

बूथ-बूथ घूम वोटिंग स्थलों का लिया जायजा, कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल ने, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह….
जनता का माना आभार, दिया धन्यवाद
बीकानेर, @MaruSangram। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व राज्य विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हो रहे मतदान को लेकर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत एवं उनके मुख्य चुनाव अभिकर्ता विकास तंवर ने शनिवार को पूर्व विधानसभा के बूथों पर घूम-घूम कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही बूथों की व्यवस्था और बूथ में बैठे कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी ली।
इस मौके पर यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लडऩे में विश्वास रखते हैं। इसलिए किसी प्रकार की कोई भी घटना के बारे में जानकारी मिलने पर उद्वेलित ना हों, विवेक से काम लें।
कार्यकर्ताओं को फेक समाचार देकर भडक़ाना और बरगलाने का काम भी किया जाएगा। लेकिन हमें विचलित नहीं होना है।
कर्तव्य पथ पर अडीग रहकर चुनाव को चुनाव के तरीके से लडऩा है।
यशपाल गहलोत और विकास तंवर ने पूर्व क्षेत्र के हर बूथ से दो सौ मीटर की दूरी पर टेबल लगाकर बैठे कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवद्र्धन किया।
मतदाताओं का जताया आभार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित पूर्व क्षेत्र के मतदाताओं का आभार माना और अब तक दिये गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यशपाल गहलोत ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, मेहनत और लगन से कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
सरकारी स्कूल में डाला वोट विकास तंवर ने बताया कि इससे पूर्व सुबह यशपाल गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी प्रेमलता गहलोत के साथ जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी हॉस्पिटल के पास सरकारी स्कूल में अपने मत का प्रयोग किया और सभी से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने की बात कही…।
Congress candidate Yashpal visited booth-to-booth and took stock of the voting places, boosted the enthusiasm of the workers….
Public acknowledged gratitude, gave thanks
Bikaner, @MaruSangram. Congress candidate from Bikaner East Assembly constituency Yashpal Gehlot and his chief election agent Vikas Tanwar on Saturday visited the booths of the East Assembly and encouraged the workers regarding the voting for the state assembly elections 2023, the biggest festival of democracy. Also took information about the arrangement of booths and voting from the workers sitting in the booth.
On this occasion, Yashpal Gehlot told the workers that he believes in fighting elections in a fair and democratic manner. Therefore, do not get agitated on getting information about any kind of incident, act with discretion.
Work will also be done to instigate and mislead the workers by giving them fake news. But we should not get distracted.
The elections have to be fought in the election manner while remaining firm on the path of duty.
Yashpal Gehlot and Vikas Tanwar also encouraged the workers sitting at tables two hundred meters away from every booth in the East region.
Expressed gratitude to the voters. Congress candidate from Bikaner East assembly constituency Yashpal Gehlot thanked all the party officials and workers including the voters of the East region and expressed thanks for the support given so far.
Yashpal Gehlot said that I express my heartfelt gratitude to the workers for the enthusiasm, hard work and dedication with which they worked for the Congress Party.
Vikas Tanwar said that earlier in the morning, Yashpal Gehlot along with his wife Premlata Gehlot cast his vote in the government school near Kothari Hospital outside Jassusar Gate and asked everyone to cast their vote to strengthen democracy. Told about experimenting…
Author: Sarjit Singh







