April 22, 2026 1:37 am

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किया मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का शुभारंभ….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किया मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का शुभारंभ….

रवींद्र रंगमंच पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

बीकानेर, @MaruSangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का शुभारंभ शुभारंभ किया। कार्यक्रम राज्यसभा सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामय मौजूदगी में हुआ।

मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का निशुल्क बीमा किया जा रहा है। इसमें प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस के दौरान लाइव प्रसारण किया गया। इसके लिए रवींद्र रंगमंच पर कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने 15 पशुपालकों को मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा पॉलिसी का पत्र सौंपा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पशुपालक इस दौरान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शिवप्रसाद जोशी, बीमा और प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक महिपाल मोटसरा, पशुपालन विभाग की उपनिदेशक गीता बेनीवाल, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा पॉलिसी प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. राजेश हर्ष, डॉ. कमल व्यास, राहुल जादूसंगत, एजाज पठान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Minister Mr. Gehlot inaugurated the Chief Minister Kamdhenu Animal Insurance Scheme….

District level program held at Rabindra Theater

Bikaner, @MaruSangram. Chief Minister Ashok Gehlot inaugurated the Chief Minister Kamdhenu Animal Insurance Scheme in a program organized at Gulabpura in Bhilwara on Wednesday. The program took place in the august presence of Rajya Sabha MP Shri Mallikarjun Kharge.

Under the Mukhya Mantri Kamdhenu Bima Yojana, free insurance of Rs 40-40 thousand is being given to two milch animals per family. In this, the premium will be paid by the state government. The program was broadcast live during the video conference. For this, a program was organized at Rabindra Theater.

After the program, District Collector Bhagwati Prasad Kalal handed over the letters of Chief Minister’s Kamdhenu Insurance Policy to 15 cattle herders. Animal herders from different areas of the district were present during this period.

In the program, Chief Executive Officer of Zilla Parishad Nitya K., Joint Director of Animal Husbandry Department Dr. Shivprasad Joshi, Deputy Director of Insurance and Provident Fund Department Mahipal Motsara, Deputy Director of Animal Husbandry Department Geeta Beniwal, Chief Minister Kamdhenu Insurance Policy Incharge Dr. Ved Prakash, Dr. Rajesh Harsh, Dr. Kamal Vyas, Rahul Jadusangat, Ejaz Pathan and other officers were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts