
श्री कुम्हार महासभा, बीकानेर की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह रिद्धि सिद्धि भवन रानी बाजार में होगा…..
तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न,
बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया धुआंधार जनसंपर्क
बीकानेर, @MaruSangram। श्री कुम्हार महासभा, बीकानेर की मिटिगं बीकानेर रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में अध्यक्ष श्री रामलाल भोभरिया की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष भोभरीया ने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यों को 18 जून को श्री कुम्हार महासभा, बीकानेर की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
जिला अध्यक्ष रामलाल भोभरिया ने रविवार प्रातः 10 बजे रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में शपथ ग्रहण समारोह में सभी समाज बंधुओं को भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
समीक्षा बैठक में संरक्षक चंपालाल गेदर, सोहनलाल मंगलाव, एड़. श्रवन कुमार मंगलाव, भूतपूर्व अध्यक्ष पप्पुजी लखेसर, मूलचंद बोरावड, किसनलाल गेधर,रामचन्द्र घोङेला, ठेकेदार नारायण मंगलाव, बस्ती राम मंगलाव,बाबुलाल सोखल, मदनलाल माहर, गिरधारी राम गुरिया, लक्ष्मण गुरिया, महावीर जालप, प्रभुराम गेदर, मनोज लिंबा, बंसीलाल मंगलाव दिनेश संवाल आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सामाजिक गणमान्य उपस्थित थे।
वहीं देर शाम तक बीकानेर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समाज बंधुओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी टोली बनाकर जनसंपर्क करते रहे।
श्री कुम्हार महासभा बीकानेर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को किया नियुक्त –
रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में समाज की इस बैठक में संरक्षक चंपालाल गेदर ने ठेकेदार मानाराम मंगलाव को उपाध्यक्ष व समाज के पूर्व अध्यक्ष पप्पू लखेश्वर ने दिनेश संवाल पुत्र किशन लाल संवाल को वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर, हरिराम बोरावड व भंवरलाल गेदर को संगठन मंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति दिखाई।
उसके उपरांत रामलाल भोभरिया ने इन समाज बंधुओं को पदाधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। जिसका सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
The swearing-in ceremony of the newly appointed district executive of Shree Kumhar Mahasabha, Bikaner will be held at Riddhi Siddhi Bhawan Rani Bazar…..
Preparedness review meeting concluded
Smoky public relations done in rural areas including Bikaner city
Bikaner, @MaruSangram. The meeting of Shree Kumhar Mahasabha, Bikaner was held at Riddhi-Siddhi Bhawan located in Bikaner Rani Bazar under the chairmanship of President Mr. Ramlal Bhobharia on Saturday.
President Bhobhariya reviewed the program by discussing with the workers and office bearers about the preparations for the swearing-in ceremony of the newly appointed district executive of Shri Kumhar Mahasabha, Bikaner on June 18.
District President Ramlal Bhobharia appealed to all the community members to reach in large numbers for the swearing-in ceremony at Riddhi Siddhi Bhavan, Rani Bazar, at 10 am on Sunday.
In the review meeting, Patron Champalal Gaider, Sohanlal Manglav, Ed. Shravan Kumar Manglav, former president Pappuji Lakhesar, Moolchand Boravad, Kisanlal Gedhar, Ramchandra Ghogela, contractor Narayan Manglav, Basti Ram Manglav, Babulal Sokhal, Madanlal Mahar, Girdhari Ram Guria, Laxman Guria, Mahavir Jalap, Prabhuram Gaidhar, Manoj Limba, Bansilal Manglav Dinesh Sanwal etc. office bearers, workers and social dignitaries were present.
On the other hand, in the rural areas of the district including Bikaner till late evening, workers and office bearers kept on public relations by forming a team to reach the social brothers in the program.
While expanding the executive of Shri Kumhar Mahasabha Bikaner, the office bearers were appointed –
In this meeting of the society at Riddhi Siddhi Bhawan located in Rani Bazar, patron Champalal Gaidar appointed contractor Manaram Manglav as vice-president and former president of the society Pappu Lakheshwar, Dinesh Sanwal’s son Kishan Lal Sanwal as senior spokesperson, Hariram Boravad and Bhanwarlal Gaidar as organization ministers. Proposed to appoint on which all the office bearers present showed unanimity.
Author: Sarjit Singh







