
अवधूत संत की 57वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर….
बीकानेर, @MaruSangram। अवधूत संत पूर्णानंद की 57वीं वर सर्किल पर पुण्यतिथि पर भीनासर स्थित सेठ बंशीलाल राठी की बगेची में आयोजित रहेगा। समिति सात दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
महोत्सव से जुड़े गौरीशंकर सारड़ा ने बताया कि संत की पुण्यतिथि पर महोत्सव 17 मार्च को गणपति एवं पूर्णानंद पूजन से शुरू होगा जो 23 मार्च तक चलेगा। सारड़ा ने बताया कि रोजाना सुबह 8 से 12 बजे तक रुद्राभिषेक एवं 10 से 12 तक बजे तक रुद्री- हवन का कार्यक्रम चलेगा।
इस दौरान बाहर से भी कई संत महात्मा आएंगे। महोत्सव में बालसंत श्याम सुंदर महाराज मीरा बाई का चरित्र विषय पर प्रवचन करेंगे। कथा 17 से 23 मार्च तक चलेगी।
सारड़ा ने बताया कि रात में 10 से 12 बजे तक चलने वाले सात दिवसीय भक्ति संगीत के कार्यक्रम में 17 मार्च को गायक पुखराज शर्मा,18 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड पाठ,19 मार्च को वाणी कलाकार शिव-बद्री सुथार एवं प्रहलाद चौहान भजन प्रस्तुत करेंगे। 20 मार्च को कलाकार ज्ञानेश्वर एवं गौरीशंकर भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। 21 मार्च को नारायण बिहाणी लोक संगीत प्रस्तुत करेंगे। 22 मार्च को पूरी रात चलने वाले जागरण सुप्रसिद्ध कलाकार अजय सिंह पेश करेंगे।
सारड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्वालुओं के लिये लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर एवं उदयरामसर से आने जाने के लिये बसों की व्यवस्था की गई है। 23 मार्च को बरसी पूजन के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया है।
57th death anniversary of Avdhoot Saint, preparations in full swing from 17th.
Bikaner, @MaruSangram. Avdhoot Sant Purnanand’s 57th wedding anniversary will be held at Seth Banshilal Rathi’s garden in Bhinasar on his death anniversary. The preparations for the seven-day festival are being done in full swing.
Gaurishankar Sarada, associated with the festival, told that on the death anniversary of the saint, the festival will start on March 17 with Ganpati and Purnanand Pujan, which will continue till March 23. Sarada informed that Rudrabhishek and Rudri-Havan will be held from 10 am to 12 noon daily.
During this time many saints and mahatmas will also come from outside. Balsant Shyam Sundar Maharaj will lecture on the character of Meera Bai in the festival. The story will run from 17 to 23 March.
Sarada told that singer Pukhraj Sharma will present musical Sunderkand recitation on March 17, Vani artists Shiv-Badri Suthar and Prahlad Chauhan bhajan on March 19 in the seven-day program of devotional music which will run from 10 to 12 in the night. On March 20, artists Dnyaneshwar and Gaurishankar will present devotional music. Narayan Bihani will present folk music on March 21. On March 22, the all night Jagran will be presented by renowned artist Ajay Singh.
Sarada told that in the program, buses have been arranged for devotees to and from Laxminath temple complex and Udayaramsar. Bhandara has been organized after the anniversary worship on 23rd March.
Author: Jitu Kumar







