
पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह सोमवार को
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर के तत्वावधान में वार्षिक पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह सोमवार ,13 मार्च को आयोजित होगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए देश-भर के राजस्थानी साहित्यकारों से अक्टूबर माह में पुस्तकें आमंत्रित की गई थी , देश-भर से राजस्थानी कथा साहित्य की 17 पुस्तकें प्राप्त हुई थी।
निर्णायक मंडल द्वारा गत माह गहन अध्ययन के उपरांत राजस्थानी महिला लेखन के लिए बीकानेर की युवा उपन्यासकार डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ के राजस्थानी उपन्यास ‘धिंगाणै धणियाप’ एवं रामगढ़ के प्रतिष्ठित राजस्थानी साहित्यकार पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को उनके कहानी संग्रह ‘उणरी आप री दुनिया’ का चयन किया गया।
पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि वर्ष 2023 का पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह 13 मार्च 2023 सोमवार को शाम 5:15 बजे स्थानीय होटल राज महल स्टेशन रोड के सामने एक भव्य समारोह में दोनों चयनित राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 11- 11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित किया जाएगा।
Pokarmal-Rajrani Goyal Smriti Rajasthani Fiction Award Ceremony on Monday
Bikaner, @MaruSangram. Under the aegis of Bikaner, the annual Pokarmal-Rajrani Goyal Smriti Rajasthani Katha Sahitya Puraskar ceremony will be held on Monday, March 13. Poet-story writer Rajendra Joshi, secretary of Mukti Sanstha, told that books were invited from Rajasthani writers from all over the country in the month of October for these awards, 17 books of Rajasthani fiction were received from all over the country.
After a thorough study by the jury last month, Bikaner’s young novelist Dr. for Rajasthani women’s writing. Rajasthani novel ‘Dhinganai Dhaniyap’ by Renuka Vyas ‘Neelam’ and eminent Rajasthani litterateur Purna Sharma ‘Puran’ from Ramgarh were selected for their short story collection ‘Unri Aap Ri Duniya’.
Pokarmal Rajrani Goyal Trust President Dr. Naresh Goyal said that the Pokarmal Rajrani Goyal Memorial Rajasthani Literature Award ceremony for the year 2023 will be held on Monday, March 13, 2023 at 5:15 pm in a grand ceremony in front of the local Hotel Raj Mahal Station Road, both selected Rajasthani As a prize, the litterateurs will be presented with a cash amount of Rs 11-11 thousand, memento, shawl and felicitation letter.
Author: Jitu Kumar







