
बेकरी उत्पाद के नए प्लांट गोयमो का भव्य शुभारंभ, बीकानेर सहित राजस्थान में होंगी सप्लाई….
बेकरी उत्पाद के नए प्लांट गोयमो का भव्य शुभारंभ, बीकानेर सहित राजस्थान में होंगी सप्लाई…..
बीकानेर, @MaruSangram। संभाग मुख्यालय के श्रीगंगानगर रोड पर औद्योगिक क्षेत्र खारा स्थित वर्धमान ओवरसीज के नए सु्प्रसिद्ध बेकरी उत्पाद ब्रांड गोयमो प्लांट का भव्य शुभारंभ वरिष्ठ परिजनों अनिल गनेरीवाला, महेश सुरेका, रमेश जैन, सीता राम गोयल एवं सुभाष कंदोई के करकमलों द्वारा हुआ।
गोयमो प्लांट के निदेशक परवेश गोयल ने बताया कि कंपनी द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के साथ बेकरी उत्पादों के निर्माण की शुरुआत की जा रही है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों से निर्मित उच्च क्वालिटी के उत्पाद बीकानेरवासियों और प्रदेशवसियों को सहज उपलब्ध रहेंगे। प्लांट में सभी प्रकार के कुकीज, ब्रेड, टोस्ट का निर्माण होगा।
आयोजकों में डॉ. नरेश गोयल, राजेश गोयल ने बताया कि गोयमो जल्द ही उच्च गुणवत्ता युक्त बेकरी उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं के बीच अपनी पहचान बनाएगा। नए प्लांट के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और विविधता उपलब्ध कराने के लक्ष्य और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उद्घाटन समारोह में सुभाष मित्तल, उमाशंकर माथुर, जयचंद लाल सुखानी, डॉ. शरतचन्द्र मेहता, डॉ. नितिन गोयल, राज कुमार पचीसिया, सुशील थिराणी, विनोद बाफ़ना, के के मेहता, बाबू लाल मोहता, विनोद गोयल, सुरेश गुप्ता, शांति लाल डोसी, बालकिशन परिहार, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुशील बंसल, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, एडवोकेट महेंद्र जैन, एडवोकेट ओम प्रकाश भादानी, कन्हैया लाल बोथरा, गजेंद्र सिंह राठौड़, परमेंद्र सिंह बिदावत, आशीष गुप्ता सहित अन्य उद्योगपति, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नई इकाई के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
ईकाई के निदेशक निपुण नरेश गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता के उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
A grand inauguration of the new bakery product plant, Goymo, is available across Rajasthan, including Bikaner.
A grand inauguration of the new bakery product plant, Goymo, is available across Rajasthan, including Bikaner.
Bikaner, @MaruSangram. The grand inauguration of Vardhman Overseas’ new, renowned bakery product brand, Goymo, located in the Khara Industrial Area on Sriganganagar Road near the Sangh headquarters, was held by senior patrons Anil Ganeriwala, Mahesh Sureka, Ramesh Jain, Sita Ram Goyal, and Subhash Kandoi.
Pravesh Goyal, Plant Director of Goymo, stated that the company is introducing bakery products using advanced technologies, which will also increase employment opportunities in the region.
He stated that high-yield products manufactured with modern machinery will be readily available to the residents of Bikaner and the state. The plant will produce all types of cookies, bread, and toast.
Organizers Dr. Naresh Goyal and Rajesh Goyal stated that Goymo will soon establish itself among beneficiaries for its high-quality bakery products. The new plant aims to increase production capacity, while also providing customers with improved quality and variety, and special attention has been paid to the biscuit production system.
The inauguration ceremony was attended by Subhash Mittal, Umashankar Mathur, Jaichand Lal Sukhani, Dr. Sharatchandra Mehta, Dr. Nitin Goyal, Raj Kumar Pachisia, Sushil Thirani, Vinod Bafna, K.K. Mehta, Babu Lal Mohta, Vinod Goyal, Suresh Gupta, Shanti Lal Dosi, Balkishan Parihar, Ved Prakash Agarwal, Sushil Bansal, litterateur Rajendra Joshi, Advocate Mahendra Jain, Advocate Om Prakash Bhadani, Kanhaiya Lal Bothra, Gajendra Singh Rathore, Paramendra Singh Bidawat, Ashish Gupta, along with other industrialists, representatives of various trade organizations, social workers, and dignitaries.
The guests present at the inauguration ceremony congratulated the new unit on its inauguration and described it as an important step towards industrial development and employment generation in the region. Unit Director Nitin Naresh Goyal expressed his gratitude to all the guests and said that the company will remain committed to providing excellent products of high quality to the customers.
Author: Sarjit Singh







