June 23, 2026 3:41 am

शुरू हो शिव वैली में बना फायर सब स्टेशन….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

शुरू हो शिव वैली में बना फायर सब स्टेशन….

शुरू हो शिव वैली में बना फायर सब स्टेशन : पचीसिया

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल से नगर निगम बीकानेर द्वारा शिव वैली रानीबाजार में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र को चालू करवाने की मांग की।

पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग पर नगर निगम बीकानेर द्वारा अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जा चुकी है लेकिन अभी तक उक्त स्थान पर फायर स्टेशन को शुरू नहीं किया गया हैं।

वर्तमान में बीकानेर को 4 नई फायर फाइटिंग गाड़ियां मिली है जिसमें से 1 शिव वैली स्थित नवनिर्मित फायर सब स्टेशन पर खड़ी कर फायर सब स्टेशन की शूरूआत की जा सकती है, जिससे गंगाशहर, भीनासर, रानीबाजार, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र, पीबीएम अस्पताल, पवनपुरी एवं आस पास बसी हुई अनेक कोलोनियों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा।

साथ ही यह भी अवगत करवाया कि पिछले 15 दिनों में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 5 व रोड़ नंबर 4 में आगजनी की घटनाएं हो चुकी है जिससे लाखों रूपये का माल आग में जलकर स्वाह हो गया।

इस हेतु रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिव वैली में नवनिर्मित फायर सब स्टेशन को शीघ्रताशीघ्र शुरू करवाकर व कार्मिकों की नियुक्ति करवाई जाए ताकि उपरोक्त स्थानों पर होने वाली आगजनी पर समय रहते काबू पाया जा सके |

Fire sub station should start in Shiv Valley.

Fire sub station should start in Shiv Valley: Pachisia

Bikaner, @MaruSangram. Bikaner District Industries Association President Dwarkaprasad Pachisia urged District Collector Bhagwati Prasad Kalal to start the newly constructed fire station at Shiv Valley Ranibazar by Municipal Corporation Bikaner.

Pachisia said that on the demand of Bikaner District Industries Association, a fire station has been set up by the Municipal Corporation, Bikaner, but the fire station has not yet been started at the said place.

At present, Bikaner has got 4 new fire fighting vehicles, out of which 1 fire sub station can be started by standing at the newly constructed fire sub station located at Shiv Valley, which will serve Gangashahar, Bhinasar, Ranibazar, Ranibazar industrial area, PBM Hospital, Pawanpuri and Incidents of arson in many nearby colonies will be controlled immediately.

Along with this, it was also informed that in the last 15 days, there have been incidents of arson in Road No. 5 and Road No. 4 of Ranibazar Industrial Area, due to which goods worth lakhs of rupees got destroyed in the fire.

For this, the newly constructed fire sub-station in Shiv Valley located in Ranibazar industrial area should be started at the earliest and personnel should be appointed so that the arson occurring at the above places can be controlled in time.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts