September 22, 2026 5:24 am

राजस्थान मौसम: कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान मौसम: कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार

राजस्थान में आज से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
जयपुर में छितराए बादल।

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते छितराए बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार तक मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा। एक मार्च को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। बादल छाने के साथ ही मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में एक मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने तथा शेष भागों में आगामी दिनों में मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।
मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं सर्दी का असर कम हो रहा है। सिर्फ सुबह-शाम ही हल्की सर्दी पड़ रही है।

तापमान में बढ़ोतरी
जयपुर समेत अन्य जिलों में गर्मी लगातार जोर पकड़ रही है।

बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.4, जैसलमेर का 35.5, बीकानेर का 34.6, चित्तौड का 34.8, डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं शेखावाटी इलाके के चूरू जिले में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से उपर बना हुआ है। सुबह शाम की हल्की ठंडक के बीच दोपहर में तेज धूप निकल रही है। कुल मिलाकर वर्तमान में मौसम सामान्य है। दिन में गर्मी का असर दिखने लगा है।

Recent Posts