
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ आगाज….
देशनोक/बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत देशनोक के वार्ड 1 व 2 में अभियान का आगाज किया।
नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में नेतृत्व में नेहरू बस्ती के इन दोनो वार्डो में हर घर तक आमजन से मिलकर लोगो को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रचार प्रसार किया व आमजन को सरकार की योजनाओं के पोस्टर, बुकलेट भी वितरित की। इन दोनो वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में हर गली में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। रैली का समापन वार्ड के मुख्य चौक में एक मीटिंग के माध्यम से किया।
जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि माधोदान देपावत ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने व आमजन की समस्याओं को जाना व उनका हल करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि चौखाराम नायक, मगनाराम नायक, बद्री नारायण दर्जी, जगदीश दान, धनाराम रैगर, अनारदीन गौरी, एडवोकेट कैलाश बोरड़, एडवोकेट संजय गोयल, सुरेंद्र चौहान, महावीर उपाध्याय,तुलछाराम नायक, चेतनराम, सफी मोहमद, राजेंद्र पंडित, चांद अली रेंगरेज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्ड वासी उपस्थित रहे।







