June 9, 2025 3:52 pm

बाड़मेर: क्या रविंद्र सिंह भाटी वापस लेंगे नामांकन…? भाजपा-कांग्रेस के इस सीट से छूट रहे पसीने…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

क्या रविंद्र सिंह भाटी वापस लेंगे नामांकन…?

बाड़मेर: क्या रविंद्र सिंह भाटी वापस लेंगे नामांकन…? भाजपा-कांग्रेस के इस सीट से छूट रहे पसीने…..

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में शिव के निर्दलीय विधायक और प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी की नामांकन रैली में जुटी भीड़ के बाद बाड़मेर में त्रिकोणीय संघर्ष रोचक बनता नजर आ रहा है।

24 घंटे पहले कांग्रेस प्रत्याशी की इसी जगह हुई रैली और निर्दलीय की रैली के समर्थन में जुटी भीड़ टक्कर की रही। भाजपा के कई बड़े नेता भाटी की नाम वापसी की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा को इस सीट पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए गुरुवार को अंतिम दिन था। पहले भाजपा की ओर से नामांकन रैली हुई।

इस रैली में भाजपा ने जितनी भीड़ जुटाई थी, उसके मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी की 3 अप्रेल को हुई रैली में भीड़ पहुंचने से कांग्रेस उत्साहित थी।

भाटी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना:
बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने गुरुवार को नामांकन सभा और रैली में भारी भीड़ जुटा कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर दिया है।

रविंद्र सिंह भाटी ने इस नामांकन सभा के दौरान कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार उनके ऊपर किया जा रहे हम लोग को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि वे लोग खुद के गिरेबान में झांक कर देखा और फिर दूसरों पर आरोप लगाए वे लोग लंबे समय से सत्ता में है उन लोगों ने इस क्षेत्र के लोगों के लिए क्या काम किया।

बाड़मेर में भाजपा की स्थिति कमजोर:
राजनितिक विश्लेषकों का कहना है कि देश की पश्चिमी सरहद पर मोदी के मिशन 25 को झटका लग सकता है या कहे कि राजस्थान में भाजपा के मिशन 25 के लक्ष्य प्राप्ति में बांधा मंत्री कैलाश चौधरी स्वयं बन रहे है।

अगर कल ही चुनाव हो जाए तो त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी। टककर की स्थिति कांग्रेस के उम्मेदाराम व निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बीच रहेगी

Will Ravindra Singh Bhati withdraw his nomination?

Barmer: Will Ravindra Singh Bhati withdraw his nomination? BJP and Congress are sweating over this seat.

The triangular contest in Barmer seems to be getting interesting after the crowd gathered in the nomination rally of Shiv’s independent MLA and candidate Ravindra Singh Bhati in Barmer-Jaisalmer Lok Sabha constituency.

The crowd gathered in support of the Congress candidate’s rally held at the same place 24 hours ago and the independent candidate’s rally was very close. Many big leaders of BJP are trying to withdraw Bhati’s nomination, but if this does not happen then BJP may have to face trouble on this seat.

Thursday was the last day for filing nominations from Barmer-Jaisalmer Lok Sabha constituency. First, BJP held a nomination rally.

Compared to the crowd gathered by BJP in this rally, Congress was excited by the crowd that reached the Congress candidate’s rally on April 3.

Bhati fiercely targeted Congress:

Independent candidate from Barmer Jaisalmer Lok Sabha seat Ravindra Singh Bhati has shown his strength by gathering a huge crowd in the nomination meeting and rally on Thursday.

During this nomination meeting, Ravindra Singh Bhati retaliated to the constant attacks being made on him by Congress leaders and said that they should look into their own affairs and then blame others, they have been in power for a long time, what work have they done for the people of this region.

BJP’s position weak in Barmer:

Political analysts say that Modi’s Mission 25 may get a setback on the western border of the country or it can be said that Minister Kailash Chaudhary himself is becoming a hindrance in achieving the target of BJP’s Mission 25 in Rajasthan.

If the election is held tomorrow, then BJP will be at the third position in the triangular contest. The clash will be between Congress candidate Ram and independent candidate Ravindra Singh Bhati.

Recent Posts