April 6, 2026 2:41 am

जीतो की मैराथन 31 मार्च को, जीओ और जीने दो का देंगे संदेश, पोस्टर का किया विमोचन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पोस्टर का किया विमोचन

जीतो की मैराथन 31 मार्च को, जीओ और जीने दो का देंगे संदेश, पोस्टर का किया विमोचन…..

बीकानेर, @MaruSangramnews। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा 31 मार्च को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जीतो के बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश जीओ और जीने दो को प्रचारित करने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

इस मैराथन में सर्वसमाज शामिल हो सकता है। 31 मार्च सुबह करीब सात बजे यह मैराथन प्रारंभ होगी जो लगभग 3 किमी व 5 किमी के अंतर्गत रहेगी।

बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इससे पूर्व भी जीतो द्वारा मैराथन का आयोजन किया था जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी।

बीकानेर में यह मैराथन पहली बार आयोजित होने जा रही है। उक्त आयोजन हेतु पोस्टर का विमोचन बीएसएफ डीआईजी अजय लुथरा तथा पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में किया गया।

इस दौरान मेघराज बोथरा, अनंतवीर जैन, संतोष बांठिया, मयंक सिपानी, पुनेश मुशरफ, विपुल कोठारी, पवन महनोत, नमन नाहटा, रेणु गुजरानी, नंदिनी छलानी, ज्योति सुखानी, शालिनी भंडारी, रितु डागा, सरिता सुराना आदि उपस्थित रहीं।

Poster released

Jeeto’s Marathon on 31st March, will give the message of live and let live, poster released…

Bikaner, @MaruSangramnews. The marathon will be organized by Jain International Trade Organization (JEETO) on March 31. Jeeto’s Bikaner chapter chairman Mahavir Ranka said that this marathon is being organized with the aim of propagating Lord Mahavir’s message of ‘live and let live’.

The entire society can participate in this marathon. This marathon will start at around 7 am on March 31, which will be around 3 km and 5 km.

Bikaner Chapter Chairman Mahavir Ranka said that earlier also a marathon had been organized by Jeeto which was recorded in the Guinness Book Records.

This marathon is going to be organized for the first time in Bikaner. The poster for the said event was released in the office of BSF DIG Ajay Luthra and former UIT Chairman Mahavir Ranka.

During this, Meghraj Bothra, Anantveer Jain, Santosh Banthia, Mayank Sipani, Punesh Musharraf, Vipul Kothari, Pawan Mahnot, Naman Nahta, Renu Gujrani, Nandini Chhalani, Jyoti Sukhani, Shalini Bhandari, Ritu Daga, Sarita Surana etc. were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts