April 28, 2026 9:59 am

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अनामिका महिला अस्तित्व जागृति फॉउंडेशन’  द्वारा बीकानेर शहर में ‘घरमालकिन अधिनियम की माँग’ के प्रति जनजागरण हेतु होर्डिंग लगाया…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

महिला दिवस कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अनामिका महिला अस्तित्व जागृति फॉउंडेशन’  द्वारा बीकानेर शहर में ‘घरमालकिन अधिनियम की माँग’ के प्रति जनजागरण हेतु होर्डिंग लगाया गया है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अनामिका महिला अस्तित्व जागृति फॉउंडेशन’ द्वारा बीकानेर शहर में ‘घरमालकिन अधिनियम की माँग’ के प्रति जनजागरण हेतु होर्डिंग लगाया गया है

बीकानेर, MaruSangram। ‘अनामिका महिला अस्तित्व जागृति फॉउंडेशन’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजु गुप्ता कछावा ने बताया कि 21 फरवरी को हमने दिल्ली जाकर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में महिलाओं के ‘व्यक्तित्व और अस्तित्व’ को सुरक्षित करने के लिए “घरमालकिन अधिनियम” ब नाने हेतु निवेदन पत्र सौंपा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार महिलाओं को ‘तलाक तलाक तलाक’ के डर से कानून बनाकर मुक्ति दिलाई है उसी प्रकार अन्य सभी महिलाओं को भी ‘तुझे घर से निकाल देंगे’ अथवा ‘हम जैसे चाहें वैसी रह वरना यहाँ से निकल जा’ अथवा ‘हम जैसा कहें वैसा कर वरना यहाँ से निकल जा’ के डर से मुक्ति दिलाने हेतु हमारे निवेदन पर अवश्य ही विचार कर महिलाओं के व्यक्तित्व व अस्तित्व की सुरक्षा हेतु प्रभावशाली कानून बनाकर उनके द्वारा दिए गए महान संदेश “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत “बेटी को घर-मालकिन भी बनवाने” का युगांतरकारी महान परिवर्तन कर भारत को लैंगिक शोषण व असमानता से मुक्त करेंगे।

इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजु गुप्ता कछावा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राधा खत्री, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व प्रवक्ता शिप्रा शंकर, राष्ट्रीय कार्यसचिव व मीडिया प्रभारी आरती राजपूत, राष्ट्रीय उप-कार्याध्यक्ष आशा पारीक, राज्य कार्यसचिव नीतू पारीक, राष्ट्रीय उप-कार्याध्यक्ष शशि गुप्ता, राष्ट्रीय कार्य-कोषाध्यक्ष शिल्पा कोचर, राष्ट्रीय कार्य-कोषाध्यक्ष ललिता कालरा, राज्य संयोजक (राजस्थान) संगम रोहिल्ला, राष्ट्रीय उप-कार्यसचिव नेहा केसवानी, राज्य उप-कार्याध्यक्ष प्रिया पँवार, राज्य कार्य-कोषाध्यक्ष चाँदनी मेहता, राज्य उप कार्यसचिव माया सोनी, राज्य उप कार्यसचिव रीना पँवार, राज्य उप कार्य-कोषाध्यक्ष रेखा मोदी, राज्य उप कार्य-कोषाध्यक्ष रितु दुग्गल, जिला उपाध्यक्ष मोना सक्सेना, सदस्य अंकुर गुप्ता, सदस्य निधि शर्मा, सदस्य बसंती सोनी, सदस्य भानु आनंद, सदस्य चाँद शेखावत, सदस्य ज्योति झांब, सदस्य पिंकी जैन, सदस्य प्रेमलता उपस्थित रहीं।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts