June 23, 2026 7:15 am

रोजगार और करियर मेले में करियर काउंसलर्स का मिलेगा मार्गदर्शन…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

रोजगार और करियर मेले

रोजगार और करियर मेले में करियर काउंसलर्स का मिलेगा मार्गदर्शन.….


बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर एमएम ग्राउंड में 7 मार्च को आयोजित होने वाले रोजगार एवं करियर मेले में करियर काउंसलर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके लिए काउंसलर्स का पैनल तैयार किया गया है।

विधायक व्यास ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पहली बार वृहद स्तर पर मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें नियोक्ताओं द्वारा युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभिन्न निजी और सरकारी बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और संबंधित विभाग द्वारा आवेदन भरवाए जाएंगे। वहीं विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेला प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान युवाओं को करियर काउंसलर्स का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सोमवार से शहरी क्षेत्र के महाविद्यालयों और कोचिंग सेंटर्स में संपर्क किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में युवा वहां पहुंच सकें। वहीं रोजगार विभाग के पंजीकृत युवाओं को भी एमएमएस के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा।

विधायक व्यास ने शनिवार को मेला स्थल पर प्रवेश, निकास, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बैठक, स्टाल आवंटन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Employment and Career Fairs

Guidance will be available from career counselors in the employment and career fair…..

Bikaner, @MaruSangram. Guidance from career counselors will be available in the employment and career fair to be organized on March 7 at MM Ground on the initiative of Bikaner (West) MLA Jethanand Vyas. A panel of counselors has been prepared for this.

MLA Vyas said that for the first time a fair is being organized on a large scale in the urban area. In this, appointment letters will be given to the youth on the spot by the employers. Information about loan schemes for self-employment will be given by various private and government banks and applications will be filled by the concerned department. Information about various employment-related training programs will also be given.

He told that the fair will be held from 10 am to 5 pm. During this period the youth will also get guidance from career counselors.

He said that for successful organization of the fair, the colleges and coaching centers of urban areas will be contacted from Monday, so that maximum number of youth can reach there. The registered youth of the Employment Department will also be invited through MMS.

MLA Vyas on Saturday reviewed various arrangements at the fair site including entry, exit, security, traffic, drinking water, meeting, stall allocation.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts