

गोदारा ने लूणकरणसर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं….
रणनीति बनाकर किया जाएगा विकास- गोदारा
बीकानेर, @MaruSangram। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को लूणकरणसर क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर जनसमस्याएं जानी तथा आमजन से संवाद किया।
श्री गोदारा ने जैतपुर, नोहड़ा चक, राइका चक, ढाणी छिपलाई, साबनिया, मिठडिया, अर्जुनसर, चक जोहड़, फूलेजी, खानीसर, रामसरा, चक असरासर, असरासर, जसवंतसर सहित विभिन्न गांव में जनसभाएं भी की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, पानी, बिजली ,शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के संबंध में रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए फीडबैक लिया जा रहा है इस आधार पर प्रस्ताव बनाकर भिजवाए जाएंगे।
राशन डीलरों की समस्याएं भी सुनीं
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ लूणकरनसर के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली।
संघ की ओर से विभिन्न समस्याओं के संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर प्रतिनिधिमण्डल में सहीराम बिश्नोई, गंगाराम छींपा, दौलतराम देदड़, रामदयाल कूकणा, सुखराम डूडी, लालचंद प्रजापत, आसूराम स्वामी, उमाशंकर पुरोहित, कैलाशचन्द्र, राधेश्याम सारस्वत, जेठाराम सोलंकी, जैतपुर सरपंच मीरां शर्मा, प्रभुराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा, भागीरथ सारण, पनाराम गुलेरिया व जालूराम गोदारा समेत लोग मौजूद रहे।
श्री गोदारा का विभिन्न स्थानों पर सम्मान और अभिनंदन भी किया गया।
Godara visited various villages of Lunkaransar area and learned about the problems.
Development will be done by making strategy- Godara
Bikaner, @MaruSangram. Food and Civil Supplies Minister Sumit Godara on Thursday visited various villages of Lunkaransar area to know about the problems of the people and interacted with the common people.
Shri Godara also held public meetings in various villages including Jaitpur, Nohda Chak, Raika Chak, Dhani Chiplai, Sabaniya, Mithadia, Arjunsar, Chak Johar, Phuleji, Khanisar, Ramsara, Chak Asrasar, Asrasar, Jaswantsar.
During this, he said that work will be done by making a strategy to solve the problems related to roads, water, electricity, education and health of rural areas on priority.
He said that feedback is being taken to ensure development of every area, on this basis proposals will be made and sent.
Also heard the problems of ration dealers
The Food and Civil Supplies Minister met the delegation of Rajasthan State Authorized Ration Vendor Employers Association Lunkaransar and took information about various problems.
On behalf of the union, a memorandum was submitted to the minister regarding various problems.
On this occasion, the delegation included Sahiram Bishnoi, Gangaram Chhimpa, Daulatram Dedad, Ramdayal Kukana, Sukhram Dudi, Lalchand Prajapat, Asuram Swami, Umashankar Purohit, Kailashchandra, Radheshyam Saraswat, Jetharam Solanki, Jaitpur Sarpanch Meeran Sharma, Prabhuram Godara, Bhanwarlal Godara, Bhagirath Saran. People including Panaram Guleria and Jaluram Godara were present.
Shri Godara was also honored and felicitated at various places.
