
आज होगा रांकावत समाज का भव्य आयोजत सीताराम भवन मे…..
बीकानेर, @MaruSangram। रांकावत क्रिकेट एसोसिएशन और रांकावत महिला सेवा समिति द्वारा आज रांकावत समाज का भव्य आयोजत सीताराम भवन मे होगा।
इस सम्बंध में रांकावत क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन स्वामी ने बताया कि रविवार 24 दिसम्बर को दीपावली स्नेह मिलन और भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। रांकावत महिला समिति की अध्यक्ष शंकुन्तला स्वामी ने बताया कि समाज के हर वर्ग को एक धागे में पिराने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें बीते दिनों में हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेतओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के स्लोगन को सार्थक करने के उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के इनाम दिए जाएंगे। जिनमें कार्यक्रम में आने वाली बेटियों को कूपन दिया जाएगा और प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल और द्धितीय पुरस्कार के रूप में हेलमेट वितरित किए जाएंगे।
सास-बहु प्रोगाम के तहत भी सास बहू की जोड़ी को कूपन दिया जाएगा। जिनमें तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। यूथ चेंंप प्रोगाम के तहत दो पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस सम्बंध में कमेटी से जुड़े पार्षद प्रतीक स्वामी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुशीला कंवर, अध्यक्ष अखिल भारतीय रांकावत ब्रह्मण सभा दिल्ली के प्रकाश कुमार कोटेचा, संयोजक रामदास रोटगां, आरटीओ इंस्पेक्टर केलाश स्वामी होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसवी गु्रप के सुभाष स्वामी, बालकिशन स्वामी, डॉ. कैलाश कुमार स्वामी, योगेश्वर कुमार साध होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र स्वामी और मंच का संचालन नेहा स्वामी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी होगी।
Author: Sarjit Singh







