शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता आयोजित….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता आयोजित….

टाइगर लौंगी इंडस्ट्री की ओर से तैयार करवाए बैनर

बीकानेर, @MaruSangram। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी श्रंखला में गत विधानसभा चुनाव के न्यून मतदान वाले मतदान केंद्र क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को शहर के मुख्य चौक चौराहों तथा बाजारों में विभिन्न गतिविधियां हुई।

त्योहार के मौके पर ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग मतदान के प्रति जागरूक हों, इसके मद्देनजर स्वीप टीम ने फड़ बाजार में सब्जी, फल, परचून तथा सराफा बाजार के दुकानदारों को जागरूक किया तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।

पुराने शहर के बड़ा बाजार के टैक्सी स्टैंड, दांती बाजार, सब्जी बाजार, रामपुरिया हवेली, मावा पट्टी आदि क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक किया।

इस दौरान मतदान की तिथि और समय लिखे बैनर वितरित किए गए। यह बैनर टाइगर लौंगी इंडस्ट्री द्वारा तैयार करवाए गए हैं।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने मतदान तिथि तथा मतदान समय के इन बैनर्स का विमोचन किया।

Voter awareness organized in crowded areas of the city.

Banners prepared by Tiger Clove Industry

Bikaner, @MaruSangram. In view of the Assembly elections, various programs are being organized by the Sweep Cell of the District Election Office with the aim of ensuring 100 percent voting.

In this series, special focus is being given to the polling station areas with low turnout in the last assembly elections. Under this, various activities took place in the main squares and markets of the city on Wednesday.

In order to make the people coming from rural areas aware about voting on the occasion of festival, the sweep team made the shopkeepers of vegetable, fruit, grocery and bullion market in Phad Bazaar aware and motivated them to vote.

Voters were made aware in the areas like Taxi Stand, Danti Bazaar, Vegetable Market, Rampuriya Haveli, Mawa Patti etc. of Bada Bazaar of the old city.

During this, banners written on the date and time of voting were distributed. This banner has been prepared by Tiger Longi Industry.

Chief Executive Officer of Zilla Parishad and Sweep Cell in-charge Nitya K. Released these banners of polling date and polling time.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts