
विप्र सेना प्रमुख तिवाड़ी के जन्मदिन पर गायों को हरा चारा खिलाया…..
बीकानेर, @MaruSangram। विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी के जन्मदिन पर बुधवार को बीकानेर में गजनेर रोड स्थित गंगा जुबली पिजरा पिरोल (गौ शाला ) में विप्र सेना बीकानेर और बीकानेर सेवा योजना के पदाधिकारियों ने गायों को हरा चारा खिलाया।
इस अवसर पर विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीकानेर जिले के प्रभारी राजकुमार व्यास ने कहा कि सनातन धर्म प्रेमी और विप्र सुनील को गाय माता की इतनी आशीष लगे कि वे हमारा तो क्या हमारी आने वाली पीढ़ी को भी इनका सांनिध्य मिले।
विप्र सेना के संभाग अध्यक्ष पवन सारस्वत ने कहाँ कि विप्र सेना सुप्रीमो के जन्मदिन उपलक्षय में अनाथ आश्रम पवनपूरी में शाम को अनाथ बच्चों के हाथ से केक काटी जाएगी तथा अनाथ बच्चों को फल फ़्रूट वितरित किये जायेंगे।
इस कार्यक्रम में बीकानेर सेवा योजना के महामंत्री वीरेंद्र राजपुरोहित, के सी ओझा, वीरेंद्र सिँह चौहान, रामकुमार ओझा, जुगल ओझा, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, विप्र सेना के सुशील तावनिया, निरंजन सारस्वा बामनवाली मौजूद थे।
Cows were fed green fodder on the birthday of Vip Sena chief Tiwari…
Bikaner, @MaruSangram. On Wednesday, on the birthday of National Chief of Vipra Sena Sunil Tiwari, officials of Vipra Sena Bikaner and Bikaner Seva Yojana fed green fodder to the cows at Ganga Jubilee Pijra Pirol (Cow Shed) located on Gajner Road in Bikaner.
On this occasion, State Vice President of Vipra Sena and in-charge of Bikaner district Rajkumar Vyas said that Sanatan Dharma lover and Vipra Sunil felt so blessed by Mother Cow that not only her, but our future generations also get her company.
Vipra Sena Divisional President Pawan Saraswat said that on the occasion of the birthday of Vipra Sena Supremo, a cake will be cut by the orphan children in the evening at the orphanage Pawanpuri and fruits will be distributed to the orphan children.
General Secretary of Bikaner Seva Yojana Virendra Rajpurohit, KC Ojha, Virendra Singh Chauhan, Ramkumar Ojha, Jugal Ojha, Radha Shri Purohit, Pooja Prajapat, Sushil Tavaniya of Vipra Sena, Niranjan Saraswa Bamanwali were present in this program.
Author: Sarjit Singh







