August 28, 2026 2:33 pm

दाताश्री के सान्निध्य में दीपक अग्रवाल के कर कमलों से हुआ ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो का उद्धघाटन….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

दाताश्री के सान्निध्य में दीपक अग्रवाल के कर कमलों से हुआ ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो का उद्धघाटन….

बीकानेर, @MaruSangramnews। बीकानेर में पहली बार बड़ी बड़ी कंपनियों की अनाज, दाल, तेल, चावल, मसाले, पोहा एवं मूंगफली दानों की प्रोसेसिंग मशीनों का ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो 13 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।

ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो का उद्धघाटन दाताश्री रामेश्वरानंद के पावन सान्निध्य में बीकाजी ग्रुप के निदेशक दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।

दाताश्री रामेश्वरानंद ने बताया कि यह बीकानेर के लिए गौरव का विषय है कि आज यहाँ पहली बार ये मेला लगा है इससे बीकानेर के उद्योगपतियों को काफी लाभ होगा।

बीकाजी निदेशक दीपक अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर औद्योगिक दृष्टि से संभावनाओं से भरा शहर है और बीकानेर का औद्योगिक व व्यापारिक परिदृश्य का भविष्य भी काफी उज्जवल है।

बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब होने के साथ साथ यहाँ प्रस्तावित मेगा फ़ूड पार्क एवं गेस पाइप लाइन मंजूर होने से बड़ी बड़ी कंपनियां भी बीकानेर की और अपना रूख करने लगी है | इसका उदाहरण है कि महानगरों में लगने वाले ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो बीकानेर की संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर में भी आयोजित किया जा रहा है।

ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो से जुड़े इवेंट डाइरेक्टर बृजलाल भारद्वाज एवं पवन भारद्वाज ने बताया कि बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन के विशेष आग्रह पर यह एक्सपो बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है।

इस मेले में सभी प्रकार की ग्रेन इंडस्ट्री से संबंधित नई टेक्नोलोजी की मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है | मेले में वर्तमान में देश की 73 कंपनियों ने हिस्सा लिया है।

इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन सचिव राजकुमार पचीसिया, विजय नौलखा, रमेश अग्रवाल, बीकानेर अनाज कमेटी अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, शिवकरण विश्नोई, हरिकिशन गहलोत, ओमप्रकाश मोदी, राजेश गोयल, रामनिवास अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अशोक गहलोत, किशनलाल बोथरा, अशोक वासवानी, इंदरचंद सेठिया, दिनेश जैन, मांगेराम गोयल, पी सी गोयल, संजय पेड़ीवाल, दीपक सोनावत, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, डूंगर मल प्रजापत आदि उपस्थित हुए।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts