

राजीव गांधी युवा मित्र (इंटर्न) का तीन दिवसीय बीकानेर सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का आगाज….
राजीव गांधी युवा मित्र (इंटर्न) का तीन दिवसीय बीकानेर सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का आगाज….
बीकानेर, @marusangramnews। राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से बीकानेर सम्भाग स्तरीय कार्यशाला का मंगलवार को रविन्द्र रंगमंच, बीकानेर में शुभारम्भ हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्री जगदीश प्रसाद जी गौड़ , विशिष्ट अतिथि शिक्षा विभाग में पदस्थापित निदेशक (सांख्यिकी) श्री इन्दीवर दुबे, अतिथि सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, सीपीओ श्रवण लाल, बलविंदर जी सहित आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बीकानेर के उपनिदेशक सुशील शर्मा की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित के साथ शुरू हुआ।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में नव चयनित राजीव गाँधी युवा मित्रों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उनके विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। तत्पश्चात् समस्त आरवाईएमपी फील्ड में जाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी देगें। वंचित परिवारों एवं व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करेगें। राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन से अन्तिम छोर तक के लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सकेगा।
श्री सुशील कुमार शर्मा, उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं अधिकारीगण का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आये हुए जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नियुक्त राजीव गांधी युवा मित्रों का परिचय कराते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की फ़्लैगशिप एवं बजट घोषणाओं से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ आमजन तक व्यापक रूप से पहुंचाने हेतु राजीव गांधी युवा मित्रों को लगाया गया है। जिनका काम इन योजनाओं का जन जन में प्रचार प्रसार तथा आमजन तक व्यक्तिगत रूप से एवं कॉल सेंटर के माध्यम से लाभ पहुंचाया जाना है।
एडीएम सिटी श्री जगदीश जी ने नवचयनित युवा मित्रों को सरकार की हर एक योजना को जरूरत मंदों तक पहुंचाने एवं सरकार व आमजन के बीच सेतु के रूप में भूमिका निभाने सम्बन्धित निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग में निदेशक (सांख्यिकी) श्री दुबे जी नेयुवाओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने चिरंजीवी योजना, निशुल्क दवा एवं जांच योजनाओं सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

अतिथि श्रवण लाल रैगर, मुख्य आयोजना अधिकारी (CPO), बीकानेर ने RYM के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी फ्लैगशिप योजनाओं को गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंचाना है। सभी विभागों की हर एक फ्लैकशीप योजना पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही राजस्थान मिशन 2023, फेस टू फेस सर्वे के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्री महावीर ओझा सांख्यिकी अधिकारी द्वारा युवा मित्रों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान आमजन से चर्चा एवं विभिन्न प्रकार के संवादों और फलैगशिप योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। युवा मित्रों से क्षेत्र में कार्य करने के दौरान अनुभवों पर चर्चा की गई। वहीं सुचना सहायक नरेंद्र कुमार सुथार ने RYMP App, जनाधार सहित सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म की जानकारी दी।
सांख्यिकी अधिकारी अंजय सिंह शेखावत ने परिवार संवाद, संस्थागत संवाद, समुह संवाद सहित विशेष संवाद करने के तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई।
सुचना सहायक नरेंद्र कुमार सुथार व सोशल मीडिया स्टेट टीम से सरजीत सिंह ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे फेसबुक सहित इंस्टाग्राम के अकाउंट एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं के सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के बारे में बताया।

राजीव गांधी युवा मित्र भीम सेन, श्रवण लाल भाटी ने विडियो के माध्यम से परिवार संवाद के बारे में जानकारी दी।
मंच का संचालन महावीर कुमावत ने किया। कार्यक्रम में राजीव गांधी युवा मित्र प्रोग्राम टीम सहित सूचना सहायक टीम, तकनीकी सहयोगी, वाईआईपी सदस्य योगिता व्यास, मोनिका सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु के सांख्यिकी अधिकारी व समस्त बीकानेर जिले के ब्लांक सांख्यिकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Author: Sarjit Singh







