
सेवा को मिला राज्यस्तरीय सम्मान: श्री पचीसिया का राज्य स्तर पर सम्मान…..
मेरा ये सम्मान बीकानेर को समर्पित :पचीसिया
बीकानेर, @MaruSangramnews। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर द्वारा अलवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर केबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व कारागार मंत्री राजस्थान सरकार टीकाराम जूली, जिला प्रशासन अलवर द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया का राज्य स्तर पर सम्मान किया गया। यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु मिला।
पचीसिया ने बताया कि मुझे मिला यह सम्मान मैं अपने बीकानेर के नाम करता हूं।
नर सेवा नारायण सेवा के समान होती है ओर ईश्वर की विशेष कृपा से ही प्राणीमात्र में सेवा के भाव उत्पन्न हो पाते हैं।
साथ ही अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी युवाओं को यह सन्देश देना चाहूंगा कि अपने से बड़ों का सम्मान करें और अपने माता पिता को हर वो सुख प्रदान करे जिसका वो अधिकार रखते हैं तभी सही मायने में सेवा आपके जीवन में परिलक्षित हो पाएगी।
Service received state level honour: Shri Pachisia honored at state level…..
This honor of mine is dedicated to Bikaner: Pachisia
Bikaner, @MaruSangramnews. Bikaner District Industries Association President Dwarka Prasad Pachisia was honored at the state level by Cabinet Minister of Social Justice and Empowerment and Prisons Minister of Rajasthan Government Tikaram Julie and District Administration Alwar on the International Day of Older Persons organized by the Department of Social Justice and Empowerment, Jaipur in Alwar. Received this honor for special contribution in the field of social service.
Pachisia said that I have received this honor in the name of my Bikaner.
Service to man is equal to service to Narayan and only by the special grace of God, feelings of service can arise in every living being.
Also, on International Day of Older Persons, I would like to give this message to all the youth to respect their elders and provide every happiness to their parents to which they are entitled, only then service in the true sense will be reflected in your life.
Author: Sarjit Singh







