February 27, 2026 6:19 pm

पैसे देकर करवा रहे थे धर्मांतरण, मामलें में 15 आरोपी गिरफ्तार…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पैसे देकर करवा रहे थे धर्मांतरण, मामलें में 15 आरोपी गिरफ्तार…..

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

गाजियाबाद(आईएएनएस), @MaruSqngram। गाजियाबाद के साहिबाबाद में ईसाई धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए एक घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। उसमें लोगों को पैसे का प्रलोभन भी दिया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए 15 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने हिंदू लोगों को धर्मांतरण के लिए ये लोग बहला-फुसला रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक गिटार, पांच बाइबिल, दो गीत की पवित्र पुस्तकें आदि सामान बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के करहैड़ा गांव में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। ये प्रार्थना सभा 17 सितंबर की शाम 4 बजे गांव के दिनेश के घर में हुई थी।

इस सभा में उसने तमाम गांव के लोगों को बुलाया था। इसी सभा में सुभाष के परिवार को भी बुलाया गया था।

सुभाष का परिवार और अन्य लोग उस कार्यक्रम में चले गए। वहां पर कुछ महिला-पुरुष बैठे हुए थे, जो ईसाई धर्म के बारे में बता रहे थे। ये भी कह रहे थे कि अगर वे ईसाई धर्म अपना लेते हैं तो उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। वे पैसे का प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए कह रहे थे।

साहिबाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दिनेश, चंद देव राय, बबलू, राजन वर्मा, जॉय, अशमत उस्मान, अजय, राजकुमार, अनीता, जयादास, मीनू, रेखा कुमारी, रूचिका, मीनू कुमारी और गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें ज्यादातर महिला-पुरुष दिल्ली में बदरपुर, जेजे कॉलोनी मदनपुर, सरिता विहार के रहने वाले हैं।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र के करहैड़ा गांव निवासी सुभाष चंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए 8 पुरुष और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

Conversions were being done by paying money, 15 accused arrested in the case…

Big revelation made in investigation

Ghaziabad (IANS), @MaruSqngram. A prayer meeting was being held in a house in Sahibabad, Ghaziabad to connect people with Christianity. People were also being lured with money.

A complaint was made to the police in this matter and the police registered an FIR and arrested 15 men and women. It is alleged that these people were luring Hindu people to convert on the pretext of prayer meeting. Police have recovered one guitar, five Bibles, two holy books of songs etc. from their possession.

According to the information received, a prayer meeting was organized in Karhaida village of Sahibabad area of ​​Ghaziabad. This prayer meeting was held at Dinesh’s house in the village at 4 pm on 17 September.

He had called people from all the villages in this meeting. Subhash’s family was also called in this meeting.

Subhash’s family and others went to that event. There were some men and women sitting there, who were talking about Christianity. They were also saying that if they convert to Christianity then they will also be given money. They were asking for conversion by luring money.

Sahibabad police station on Monday arrested Dinesh, Chand Dev Rai, Bablu, Rajan Verma, Joy, Ashmat Usman, Ajay, Rajkumar, Anita, Jayadas, Meenu, Rekha Kumari, Ruchika, Meenu Kumari and Gudiya in this case. Most of these men and women are residents of Badarpur, JJ Colony Madanpur, Sarita Vihar in Delhi.

ACP Bhaskar Verma said that 8 men and 7 women have been arrested while registering a case on the complaint of Subhash Chand, resident of Karhaida village of Sahibabad area.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts