June 21, 2026 3:50 pm

आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत कल होगी बीकानेर सहित 51 जगहों पर विशाल बाईक रैली…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत कल होगी बीकानेर सहित 51 जगहों पर विशाल बाईक रैली…..

बीकानेर, @MaruSangram। शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत कल आत्महत्या निषेध दिवस पर जन जागृति के लिये बाइक रैली निकाली जाएगी।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए संरक्षक पूर्व सरपंच मेघराज सेठिया ने बताया कि एसएफयू संकल्प समिति की ओर से आत्महत्या मुक्ति अभियान का एक बीड़ा उठाया गया है। जिसके अन्तर्गत कल पूरे देश में एक समय पर 51 स्थानों से बाइक रैलियां निकाली जाएगी। बीकानेर में भी जिला कलक्टर कार्यालय से यह रैली रवाना होगी।

जिसको उर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, कन्हैयालाल झंवर, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल व एसपी तेजस्वनी गौतम हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली पब्लिक पार्क से होती हुई शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बागड़ी मोहल्ला स्थित ढढा कोटड़ी सम्पन्न होगी।

अभियान के राष्टीय सह संयोजक क बच्छराज लूणावत ने बताया कि जैनाचार्य विजय राज महाराज साहब ने एक साल पहले बीकानेर चातुर्मास के समय हम सभी को प्रेरणा देकर संकल्पित करवाने का अभियान शुरू करवाया था जिसे आज एक साल हो रहा है।

अभियान में पिछले एक साल में पांच लाख लोगों से आत्महत्या न करने का संकल्प पत्र भरवाया जा चुका है और करीब पांच करोड़ लोगों से इस प्रकार का संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। लूणावत ने बताया कि इस संकल्प पत्र के कारण पांच जाने बचाई जा चुकी है।

जारी किये जाएंगे टोल फ्री नंबर
लूणावत ने बताया कि संकल्प समिति इस अभियान को निरंतर हर दिन हर पल इस कृत्य के निषेध के लिए प्रयासरत हैं।

समिति की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर की शुरूआत की जाएगी। कोई अवसाद में है व सम्पर्क करता है तो हम उसके लिए तैयार रहेंगे व सारी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। बाइक रैली में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे।

पोस्टर का हुआ विमोचन
इस दौरान जन जागृति बाइक रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक बच्छराज लूणावत, राष्ट्रीय सह संयोजक संजय सांड, मेघराज सेठिया अध्यक्ष-भीनासर संघ, संपतलाल तातेड़ संरक्षक-बीकानेर संघ, प्रेम प्रकाश बांठिया, प्रकाश सेठिया, प्रत्यक्ष दसानी, केतन सेठिया, प्रभारी जयश्री बांठिया, ललिता सेठिया, सुरेंद्र डागा मौजूद थे।

Under the suicide prevention campaign, a huge bike rally will be held tomorrow at 51 places including Bikaner.

Bikaner, @MaruSangram. Under the auspices of Shant Kranti Jain Shravak Sangh, a bike rally will be taken out for public awareness tomorrow on Suicide Prohibition Day under the suicide liberation campaign.

Giving information to the journalists, Patron former Sarpanch Meghraj Sethia said that a initiative for suicide prevention campaign has been taken by the SFU Sankalp Committee. Under which bike rallies will be taken out from 51 places across the country at one time tomorrow. This rally will also start from the District Collector office in Bikaner.

Which will be flagged off by Energy Minister Bhanwar Singh Bhati, Kanhaiyalal Jhanwar, District Collector Bhagwati Prasad Kalal and SP Tejaswani Gautam. This rally will pass through the public park and pass through various routes of the city and conclude at Dhadha Kotri located in Bagri Mohalla.

National co-coordinator of the campaign, Bachhraj Lunawat said that Jainacharya Vijay Raj Maharaj Saheb had started a campaign a year ago during Bikaner Chaturmas to inspire all of us and make us resolve, which is completing one year today.

In the last one year, five lakh people have been made to fill the pledge form of not committing suicide in the campaign and a target has been set to get such pledge form from about five crore people. Lunawat said that due to this resolution letter, five lives have been saved.

Toll free numbers will be issued
Lunawat said that the Sankalp Committee is continuously trying to stop this act every day, every moment.

A toll free number will soon be launched by the committee. If someone is depressed and contacts us, we will be ready for him and all the information will be kept secret. School children will also participate in the bike rally.

Poster released
During this, the poster of Jan Jagriti Bike Rally was also released.

On this occasion, national coordinator of the campaign Bachchraj Lunawat, national co-coordinator Sanjay Sand, Meghraj Sethia president-Bhinasar union, Sampatlal Tated patron-Bikaner union, Prem Prakash Banthia, Prakash Sethia, Pratyaksha Dasani, Ketan Sethia, in-charge Jayshree Banthia, Lalita Sethia, Surendra Daga was present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts