June 21, 2026 2:31 pm

गांव-गांव में महिलाओं के स्मार्ट फोन में डाउनलोड करवाएंगे मतदान से जुड़े मोबाइल ऐप

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

गांव-गांव में महिलाओं के स्मार्ट फोन में डाउनलोड करवाएंगे मतदान से जुड़े मोबाइल ऐप

राजीविका की डिजिटल सखियों को दिया प्रशिक्षण

बीकानेर, @MaruSangram। राजीविका की मास्टर ट्रेनर डिजिटल सखियां ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के स्मार्ट फोन में निर्वाचन से जुड़े मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाएंगी।
शनिवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट परिसर में इन डिजिटल सखियों को प्रशिक्षण दिया गया।

निर्वाचन विभाग के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई.बी. माथुर ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार जिले में यह पहल की गई है। इसके अनुसार इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक की पांच-पांच मास्टर ट्रेनर डिजिटल सखियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी विजिल ऐप, सक्षमा सहित विभिन्न मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाए गए और इसकी प्रक्रिया समझाई गई।

ब्लॉक लेवल की यह मास्टर ट्रेनर दूसरे चरण में गांव-गांव की सुरक्षा सखियों को डिजिटल ट्रेनिंग देगी तथा तीसरे चरण में ग्राम स्तर की इन सुरक्षा सखियों द्वारा स्मार्टफोन धारक महिलाओं के मोबाइल में विभिन्न ऐप डाउनलोड करवाएं जाएंगे।

स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. सुरेंद्र राठी ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने जिले के नवाचार के तौर पर तैयार ई-सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया। इस दौरान महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी ली।

राजीविका के जिला प्रबंधक राजेंद्र बिश्नोई ने बताया कि राजीविका द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इस अभियान को मतदाता जागरूकता से भी जोड़ा गया है।

Mobile apps related to voting will be downloaded in the smart phones of women in every village.

Gave training to Rajivika’s digital friends

Bikaner, @MaruSangram. Rajivika’s master trainer Digital Sakhiya will download election-related mobile apps in the smart phones of women in rural areas.
On Saturday, these digital Sakhis were given training at the Gramin Haat complex located in Jai Narayan Vyas Colony.

State Level Master Trainer of Election Department, Dr. Y.B. Mathur said that this initiative has been taken in the district as per the instructions of District Election Officer Bhagwati Prasad Kalal. According to this, under this, five Master Trainer Digital Sakhis of each block were made to download various mobile apps including Voter Helpline App, C Vigil App, Saksha and its process was explained.

In the second phase, this block level master trainer will give digital training to the Suraksha Sakhis of every village and in the third phase, these village level Suraksha Sakhis will get various apps downloaded in the mobile phones of women having smartphones.

State Level Master Trainer Dr. Surendra Rathi said that during this time the women also downloaded the e-certificate prepared as an innovation of the district. During this, women also took the oath of 100 percent voting.

District Manager of Rajivika, Rajendra Bishnoi said that Rajivika is running a special campaign for financial security and awareness among the women beneficiaries of Indira Gandhi Smart Phone Scheme. This campaign has also been linked to voter awareness in the district.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts