February 13, 2026 10:05 am

‘प्रधानमंत्री कोई भगवान है क्या’, पढ़िए मल्लिकार्जन खरगे ने राज्यसभा में क्यों कहा ऐसा…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

‘प्रधानमंत्री कोई भगवान है क्या’, पढ़िए मल्लिकार्जन खरगे ने राज्यसभा में क्यों कहा ऐसा…..

नई दिल्ली, @MaruSangram। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे। इसको लेकर तरह-तरह की बयानबाजी जारी है। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सामने आया है।

गुरुवार को जैसे ही राज्यसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने एक बार फिर मणिपुर का मुद्दा उठाया। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री आज संसद आएंगे और लोकसभा में बयान देंगे।

इस पर खरगे ने कहा, “क्या परमात्मा है वो? ये कोई भगवान नहीं है।”

प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है? क्या परमात्मा है वो? ये कोई भगवान नहीं है।- मल्लिकार्जुन खरगे (राज्यसभा में)

पीएम मोदी के बयान पर अड़ा विपक्ष

बता दें, मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का संसद में लगातार हंगामा जारी है। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आना चाहिए और इस पर अपना पक्ष रखना चाहिए।

वहीं सरकार चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री होने के नाते अमित शाह बयान जारी करने को तैयार हैं, लेकिन विपक्षी पीएम मोदी के नाम पर अड़ा रहा।विपक्ष इसी क्रम में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया, ताकि पीएम को सदन में आने और बोलने पर मजबूर किया जा सकते।

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के बयान की खरगे ने की तारीफ

वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर लोकसभा में लोगों की आवाज रखी और सवाल उठाया कि क्या मोदी सरकार लोगों की पीड़ा महसूस करती है या उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल वोट प्राप्त करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर के लोग भाजपा की असंवेदनशीलता के कारण पीड़ित हैं। बकौल खरगे, “राहुल गांधी ने लोकसभा में भारत की आवाज रखी।

पंडित नेहरू ने कहा था – ‘भारत माता’ भारत के ही लोग हैं। हमारे भाई-बहन मणिपुर में हिंसा का सामना कर रहे हैं, वे भाजपा की असंवेदनशीलता के कारण पीड़ित हैं।

‘Is the Prime Minister a god’, read why Mallikarjan Kharge said this in the Rajya Sabha…..

New Delhi, @MaruSangram. Prime Minister Narendra Modi will reply to the debate on the no-confidence motion of the opposition in the Lok Sabha today. Different types of statements are going on regarding this. Meanwhile, a video of Congress President and Leader of Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge has surfaced.

As soon as the proceedings of the Rajya Sabha began on Thursday, the opposition once again raised the issue of Manipur. On this, it was told by the ruling party that the Prime Minister would come to the Parliament today and give a statement in the Lok Sabha.

On this Kharge said, “Is that God? This is not a god.

What is going to happen with the arrival of the Prime Minister? Is he divine? He is not a god.- Mallikarjun Kharge (in Rajya Sabha)

Opposition adamant on PM Modi’s statement

Let us tell you that the opposition is continuously creating ruckus in the Parliament on the issue of Manipur. The opposition demands that Prime Minister Narendra Modi should come to the House and present his stand on it.

While the government is ready for discussion and Amit Shah, being the Home Minister, is ready to issue a statement, but the opposition remained adamant on the name of PM Modi. can be forced.

Kharge praised Rahul Gandhi’s statement on no-confidence motion

At the same time, Mallikarjun Kharge said that Rahul Gandhi raised the voice of the people in the Lok Sabha on the Manipur issue and raised the question whether the Modi government feels the suffering of the people or the aim of their politics is only to get votes.

He alleged that the people of Manipur are suffering due to the insensitivity of the BJP. According to Kharge, “Rahul Gandhi kept the voice of India in the Lok Sabha.

Pandit Nehru had said – ‘Bharat Mata’ is the people of India only. Our brothers and sisters are facing violence in Manipur, they are suffering due to insensitivity of BJP.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts