
महिला सुरक्षा जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….
समाज की सकारात्मक सोच, व्यवस्था का खौफ महिला सुरक्षा को आवश्यक -डॉ. अर्पिता गुप्ता
बीकानेर, @MaruSangram। ब्लू मून स्कूल पवन पुरी साउथ मे डॉ. अर्पिता गुप्ता नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. गुप्ता ने कहा महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन के साथ हम महिलाओं को भी आगे आना चाहिए व अपराध व अपराधियों से सजग रहना, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यास कॉलोनी थाना एच एम रोहिताश भारी व कराटे ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट मीनाक्षी चौहान ने महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए बनाए गए नियम कानून की जानकारी दी। साथ ही मीनाक्षी चौहान ने उपस्तिथ महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
कार्यक्रम मे महिला कॉन्स्टेबल सुमन ने महिलाओं को वुमन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दीं।
साथ ही रोहिताश भारी ने वर्तमान में बढ़ रही साइबर समस्या, चोरी लूट अन्य अपराधी घटना की इलाका में यदि कोई प्लान बनाने की सूचना हो तो थाने को सूचित करने के संबंध में प्रेरित किया।
स्कूल में पढ़ने वाले युवा लड़के एवं लड़कियों की सुरक्षा के संबंध में परिजनों को विशेष तौर से उनके मोबाइल आदि समय-समय पर चेक करने व उनकी गतिविधि पर निगरानी रखने उनके साथ में सदैव मित्रवत व्यवहार करने के संबंध में प्रेरित किया गया। जिससे नाबालिग बच्चों को किसी अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मित्रता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और बच्चों को गलत रास्ते पर चलने से रोका जा सकता है। विशेष तौर से महिला सुरक्षा के लिए वार्ता की व आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए।
ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को महिला सखी सुरक्षा योजना मे जुड़ने को प्रेरित किया।
सभी को किसी भी समस्या के लिए 24 घन्टे पुलिस की उपलब्धता के लिए आश्वस्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीति शर्मा,श्वेता कोठारी, उर्मिला पाल,प्रिया गिड़वानी, अंजू चावरिया, ज्योति खत्री, अलका मोदी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Women safety awareness and self defense training program organized.
Positive thinking of the society, fear of the system is necessary for women’s safety – Dr. Arpita Gupta
Bikaner, @MaruSangram. Women Safety Awareness Program was organized by Dr. Arpita Gupta National Chief Administrator of Human Rights at Blue Moon School Pawan Puri South.
Dr. Gupta said that we women should also come forward along with the administration to stop the increasing criminal incidents with women and be aware of their rights and be aware of crime and criminals.
The chief guest of the program, Vyas Colony Police Station HM Rohitash Bhari and Karate Taekwondo Black Belt Meenakshi Chauhan informed about the rules and regulations made for women’s safety and self-defense. Along with this, Meenakshi Chauhan taught the tricks of self-defense to the present women.
In the program, women constable Suman gave information about women power helpline 1090, women helpline 181, police control 112, child helpline 1098 etc.
At the same time, Rohitash Bhari inspired to inform the police station if there is any information about the increasing cyber problem, theft, robbery and other criminal incidents in the area.
In relation to the safety of young boys and girls studying in the school, the family members were specially motivated to keep a check on their mobile etc. from time to time and to monitor their activities and to always be friendly with them. Due to which minor children will not need to be friends with people of any criminal tendency and children can be prevented from walking on the wrong path. Talks were held and necessary suggestions were received especially for the safety of women.
Motivated more and more women to join the Mahila Sakhi Suraksha Yojana.
All were assured of 24-hour police availability for any problem.
Neeti Sharma, Shweta Kothari, Urmila Pal, Priya Gidwani, Anju Chawaria, Jyoti Khatri, Alka Modi etc played an important role in making the program successful.
Author: Sarjit Singh







