April 11, 2026 5:01 pm

अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार रविवार को, चित्रकार चाय की केतली पर उकेरेंगे अपनी भावनाएं, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया बैनर का विमोचन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार रविवार को, चित्रकार चाय की केतली पर उकेरेंगे अपनी भावनाएं, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया बैनर का विमोचन….

बीकानेर, @MaruSangram। 14वें रंग मल्हार का आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में होगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को इसके बैनर का विमोचन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित करें। 

कार्यक्रम संयोजक सुनील दत्त रंगा ने बताया कि एक दिवसीय कला कार्यशाल वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ। पिछले 13 वर्षों में अलग-अलग माध्यमों पर कलाकारों द्वारा कलाकृतियां उकेरी जाती हैं। अब तक मास्क, पंखी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन आदि पर चित्र बनाए गए हैं।

इस बार चाय की केतली माध्यम के रूप में रखी गई है। 

 यह आयोजन धोरा अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह, भोज कला प्रन्यास एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से होगा।

भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सोलंकी ने बताया कि आयोजन से जुड़ी जानकारी दी।

On International Rang Malhar Sunday, painters will engrave their feelings on the tea kettle
Education Minister Dr. Kalla released the banner….

Bikaner, @MaruSangram. The 14th Rang Malhar will be organized at Sardul Sports School on Sunday from 10 am. Education Minister Dr. B.D. Kalla released its banner on Saturday.

Speaking on the occasion, he said that such events provide a platform to artists. Inspire more and more youth to participate in it.

Program coordinator Sunil Dutt Ranga told that the one-day art workshop started from Jaipur in 2009 with the inspiration of senior international painter Vidyasagar Upadhyay. The artworks are engraved by the artists on different mediums over the past 13 years. So far, paintings have been made on masks, fans, flags, T-shirts, bags, umbrellas, cycles, lanterns etc.

This time the tea kettle is kept as the medium.

This event will be organized in collaboration with Dhora International Artist Group, Bhoj Kala Pranyas and Rotary Club of Bikaner Royals.

President of Bhoj Kala Pranyas Manoj Solanki told that he gave information related to the event.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts