मुख्यमंत्री द्वारा करवाए गए जिले में 1499.97 लाख रुपए के 102 कार्यों का किया शिलान्यास

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मुख्यमंत्री द्वारा करवाए गए जिले में 1499.97 लाख रुपए के 102 कार्यों का किया शिलान्यास

ऊर्जा मंत्री देशनोक में रहे मौजूद, कहा- मुख्यमंत्री ने संकल्पबद्धता के साथ नगरीय क्षेत्रों में मुहैया करवाई आधारभूत सुविधाएं

बीकानेर, @MaruSangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में आयोजित समारोह के दौरान जिले के तीन नगरपालिका क्षेत्रों में 1499.97 लाख रुपए के 102 कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने देशनोक के 599.97 लाख रुपए के 12, खाजूवाला के 300 लाख के 48 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 600 लाख के 42 कार्यों के नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सीसी सड़क एवं चौड़ाई करण कार्य का शिलान्यास किया।
देशनोक और खाजूवाला नगर पालिका तथा श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यह आयोजन हुए।

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी देशनाेक में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में संकल्पबद्धता के साथ कार्य किया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को और अधिक सहूलियत होगी। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध और पूर्ण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, देशनोक नगर  पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी अशोक बिश्नोई, अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी सहित पार्षद, अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

The Chief Minister laid the foundation stone of 102 works worth Rs 1499.97 lakh in the district.

Energy Minister was present in Deshnok, said- Chief Minister provided basic facilities in urban areas with determination

Bikaner, @MaruSangram. Chief Minister Ashok Gehlot laid the foundation stone of 102 works worth Rs 1499.97 lakh in three municipal areas of the district during a function organized in Jaipur on Saturday.

The Chief Minister laid the foundation stone of 12 works worth Rs 599.97 lakh in Deshnok, 48 works worth Rs 300 lakh in Khajuwala and 42 works worth Rs 600 lakh in Sridungargarh for renovation, strengthening and widening of CC road.
These events were held through video conference in Deshnok and Khajuwala Municipalities and Government Higher Secondary School of Sridungargarh.

Energy Minister Bhanwar Singh Bhati was present in the program organized at Deshnake.

He said that Chief Minister Ashok Gehlot has worked with determination towards providing all the basic facilities in the urban areas. The completion of these works will bring more convenience to the common man. He instructed to do all the works in a timely manner and with full quality.

During this, District Collector Bhagwati Prasad Kalal, Deshnok Municipality President Omprakash Mundhra, Superintending Engineer of Public Works Department Mukesh Gupta, Sub-Divisional Officer Ashok Bishnoi, Executive Officer Brijesh Soni, along with councillors, officers and other public representatives were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts