
महिला कांग्रेस ने सब्जी मंडी पहुंच कर सब्जियों के दाम कम करने की मांग की….
बीकानेर, @MaruSangram। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शुक्रवार को मंहगाई को लेकर कोटगेट सब्जी मंडी और महात्मा गांधी रोड पर आमजन से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार से आमजन परेशान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में निरंतर पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ रहे हैं।
रसोई गैस के भाव 11 सौ रूपये ज्यादा हो गये है। एक गरीब जो दिन भर में ढाई सौ ₹300 मजदूरी कर कमाता है वह कैसे 11 सो रुपए में गैस सिलेंडर खरीद सकता है ? इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की उपभोक्ता सामग्री पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में महंगाई कम करने का वादा किया था परंतु इसके उल्टा काम किया है। केन्द्र सरकार पहले इसका हिसाब दें।
महंगाई से आम आदमी परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम वर्ग के व्यक्ति को अपने आप को एक स्थान पर बनाए रखने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में आम आदमी की थाली लगभग खाली है। महंगाई का सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ रहा है। गृहणियों के लिए घर चलाना नामुमिकन हो चला है।
उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, प्याज, टमाटर, अदरक, गोभी, बैंगन, हरा धनिया, खीरा, बैंगन, भिण्डी, सहित लगभग सभी सब्जियों के भाव बढ़े हुए हैं।
हरी सब्जियों के दाम में तो पिछले दो-तीन दिनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
फलों और सब्जियों के बढ़ते दाम ने हर घर के बजट को बिगाड़ दिया है। कुछ सब्जियों के दाम तो फलों से भी महंगे हो गए हैं। भिंडी, परवल, खीरा, घीया, तोरई समेत कई और सब्जियां भी रुला रही है।
इस अवसर पर राजकुमारी व्यास,सरोज सरगरा, आशा स्वामी ,मुमताज शेख, मुमताज बानो, सीता रामावत सहित महिलाओं ने महंगाई से राहत कब के पोस्टर से विरोध किया।
Mahila Congress reached the vegetable market and demanded to reduce the prices of vegetables.
Bikaner, @MaruSangram. City District Mahila Congress President Sunita Gaur on Friday interacted with the general public at Kotgate Sabzi Mandi and Mahatma Gandhi Road regarding inflation.
During this, he said that the common man is upset with the central government of BJP. Despite the low prices of crude oil in the international market, the prices of petrol and diesel are continuously increasing in the country.
The price of cooking gas has increased by Rs 1100. How can a poor person who earns 250 ₹ 300 wages in a day buy a gas cylinder for 1100 rupees? This is having a direct impact on everyday consumer goods.
He said that the central government had promised to reduce inflation in the country but has done the opposite. The central government should first give an account of this.
The common man is troubled by inflation. Due to rising inflation, the middle class person has to struggle hard to keep himself in one place.
He said that in such a situation the plate of the common man is almost empty. Inflation is affecting women the most. Running a household has become impossible for the housewives.
He said that these days the prices of vegetables are skyrocketing in the vegetable market, prices of almost all vegetables including onion, tomato, ginger, cabbage, brinjal, green coriander, cucumber, brinjal, okra have increased.
There has been a huge jump in the prices of green vegetables in the last two-three days.
The rising prices of fruits and vegetables have spoiled the budget of every household. The prices of some vegetables have become costlier than fruits. Bhindi, Parwal, Cucumber, Ghee, Torai and many other vegetables are also making us cry.
On this occasion, women including Rajkumari Vyas, Saroj Sargara, Asha Swami, Mumtaz Sheikh, Mumtaz Bano, Sita Ramawat protested with the posters of relief from inflation.
Author: Sarjit Singh







