April 16, 2026 3:20 am

राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय में शिक्षा सम्बल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय में शिक्षा सम्बल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित…..

बीकानेर, @MaruSangram। जिला मुख्यालय पर राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय के संचालन के संबंध में विद्या संबल योजना के तहत हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू विषय हेतु गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यर्थी या सेवानिवृत अध्यापकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय, बीकानेर में कक्षा 6 से 8 तक के बालकों को अध्ययन करवाने हेतु प्रत्येक रिक्त पद के विरूद्ध यथासंभव 03 अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा यथा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उतीर्ण जिसकी समयावधि समाप्त न हो, परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी हेतु विभाग की वेबसाईट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in या कार्यालय समय में व्यक्तिगत या दूरभाष संख्या 0151-2201008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Applications are invited under Shiksha Sambal Yojana in Government Minority Boys Residential School…..

Bikaner, @MaruSangram. Applications have been invited from private candidates or retired teachers as guest faculty for Hindi, English, Mathematics, Science, Social Science, Urdu subjects under Vidya Sambal Yojana in connection with the operation of State Minority Boys Residential School at District Headquarters.

Interested candidates can apply till 10 July 2023.

District Minority Officer Shahzad Ahmed said that a panel of 03 candidates will be prepared as possible against each vacant post for studying children from classes 6 to 8 in Government Minority Boys Residential School, Bikaner.

Eligible candidates will be selected on the basis of marks obtained in the prescribed minimum educational examination such as Secondary, Higher Secondary, Graduation, B.Ed and Reet passed, the time period of which is not expired.

For detailed information related to the application, you can contact the department’s website www.minorityaffairsrajasthan.gov.in or in person or on telephone number 0151-2201008 during office hours.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts