
झांसी की रानी के बलिदान दिवस पर राष्ट्र सेविका समिति ने किया शौर्य प्रदर्शन…..
बीकानेर, @MaruSangram। सेविका समिति की बहनों द्वारा आज झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर बीकानेर में तीन स्थानों पर शौर्य प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बहनों ने योग व्यायाम, दंड, घोष, नियुद्ध और योगचाप आदि विद्याओं का प्रदर्शन किया।
झांसी की रानी सेविका समिति के तीन महान आदर्शों में से नेतृत्व की प्रतीक हैं और उन्हीं के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा समिति के द्वारा निरंतर दी जाती है। आज बीकानेर की बहनों ने शौर्य प्रदर्शन के द्वारा झांसी की रानी के लक्ष्मी बाई के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र भक्ति को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
महानगर शारीरिक प्रमुख आकांक्षा पुरोहित ने 15 दिन लगातार बहनों को इस कार्यक्रम की तैयारी करवाई।
महानगर कार्यवाहिक ममता पुरोहित ने बताया कि गंगाशहर, व्यास कॉलोनी, संजय पैलेस – लक्ष्मीनाथ नगर में हुए इन तीनों ही कार्यक्रमों में वक्ताओं द्वारा बहनों को शौर्य तेज और तप के बल पर चलकर सदैव राष्ट्र को अग्रणी मानकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
लक्ष्मीनाथ नगर में समिति की विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. विमला डुकवाल, व्यास कॉलोनी में महानगर बौद्धिक प्रमुख श्रीमती पीयूष विग और गंगा शहर में नगर बौद्धिक प्रमुख कुसुम लता का पाथेय बहनों को मिला।
कार्यक्रम में सभी नगरों की नगर कार्यवाहिकाओं और दायित्ववान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Rashtra Sevika Samiti performed bravery on the sacrifice day of Rani of Jhansi…..
Bikaner, @MaruSangram. On the occasion of the martyrdom day of Rani Laxmi Bai of Jhansi, a program of bravery was organized at three places in Bikaner by the sisters of Sevika Samiti. In which the sisters performed Yoga exercises, Dand, Ghosh, Niyudha and Yogchaap etc.
Rani Sevika of Jhansi is the symbol of leadership among the three great ideals of the committee and the inspiration to follow her ideals is continuously given by the committee. Today, the sisters of Bikaner took a pledge to inculcate patriotism in their lives by following the footsteps of Lakshmi Bai, the queen of Jhansi, through a show of bravery.
Metropolitan Physical Head Akanksha Purohit made the sisters prepare for this program for 15 days continuously.
Metropolitan executive Mamta Purohit told that in all these three programs held at Gangashahar, Vyas Colony, Sanjay Palace – Laxminath Nagar, the sisters were inspired by the speakers to move forward in life by always considering the nation as the leader, walking on the strength of bravery, sharpness and tenacity.
In Lakshminath Nagar, the committee’s department intellectual head, Dr. Vimla Dukwal, in Vyas Colony, metropolitan intellectual head, Mrs. Piyush Vig and in Ganga city, Kusum Lata, city intellectual head, met the sisters.
There was a dignified presence of city executive and responsible workers of all the cities in the programme.
Author: Sarjit Singh







