
अशोक फैंस क्लब की अजमेर जिले की अजमेर-उत्तर विधानसभा की कार्यकारिणी गठित
बीकनेर, @MaruSangram। अशोक गहलोत फैंस क्लब की अजमेर जिले की अजमेर-उत्तर विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास द्वारा किया गया है।
व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी और क्लब संरक्षक लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई है। इसके अनुसार पीयूष सुराणा को अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार हीरा नाथ योगी, चंद्र प्रकाश चौरसिया और राहुल सिंह रावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राकेश पंवार, प्रमोद चौहान, अभिषेक तेजी, दीपक पंजवानी और स्नेहलता नागौरी को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार आशा राणा, अमित शर्मा, मोती नाथ योगी, इकबाल खान, देवदास वैष्णव और धनराज साहू को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवमनोनीत अध्यक्ष को ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की अभिशंषा आगामी 15 दिनों में करने के निर्देश दिए गए हैं।
व्यास ने बताया कि अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन तक कांग्रेस की रीति नीति पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब तक कई जिलों में मंच की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में संगठन की बहुत जल्दी ही बनाई जाएगी।
Ashok Fans Club’s executive committee of Ajmer-North assembly of Ajmer district constituted
Bikaner, @MaruSangram. Ashok Gehlot Fans Club’s executive committee of Ajmer-North Assembly of Ajmer district has been formed by State President Rishi Kumar Vyas.
Vyas said that these appointments have been made as per the instructions of Chief Minister’s special officer and club patron Lokesh Sharma. Accordingly, Piyush Surana has been made the president.
Similarly, Hira Nath Yogi, Chandra Prakash Chaurasia and Rahul Singh Rawat have been appointed as vice-presidents.
Rakesh Panwar, Pramod Chauhan, Abhishek Teji, Deepak Panjwani and Snehlata Nagauri have been made general secretaries. Similarly, Asha Rana, Amit Sharma, Moti Nath Yogi, Iqbal Khan, Devdas Vaishnav and Dhanraj Sahu have been appointed as secretaries. He told that the newly nominated president has been instructed to recommend the block level executive in the next 15 days.
Vyas said that the organization should be continuously expanded with the aim of propagating the public welfare schemes implemented by the Ashok Gehlot Fans Club under the leadership of the state government and the Chief Minister in the entire state and in view of the upcoming assembly elections, to reach the general public with the customs and policies of the Congress. Used to be. So far, the executive committee of the Manch has been formed in many districts. In the remaining areas, the organization will be formed very soon.
Author: Sarjit Singh







