October 28, 2026 2:43 pm

संजीदगी से काम कर सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं अधिकारी….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

संजीदगी से काम कर सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं अधिकारी….

संजीदगी से काम कर सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं अधिकारी- डॉ बुधवाली

डॉ बुधवाली ने शुक्रवार को भी किया महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

बीकानेर, @MaruSangram। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ खानू ख़ान बुधवाली ने शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

डॉ बुधवाली ने नगर विकास न्यास क्षेत्र के वार्ड संख्या 51, बीकानेर नगर निगम कार्यालय, ग्राम पंचायत जामसर तथा श्री डूंगरगढ़ के पंचायत भवन में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डॉ बुधवाली ने शिविर प्रभारियों से शिविर पंजीकरण प्रक्रिया सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनें और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

डॉ बुधवाली ने कहा कि महंगाई की समस्या से आमजन को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर, राशन किट, 100 यूनिट निशुल्क घरेलू तथा दो हजार यूनिट निशुल्क कृषि बिजली उपलब्ध करवाते हुए आम आदमी का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी संजीदगी से काम करें।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिविरों में आम आदमी के बैठने , छाया, पानी इत्यादि इंतजामों का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी अधिकारी सबीना विश्नोई, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी सहित डॉ. मिर्जा हैदर बैग, सलीम सोढा, जावेद परिहार ,साजिद शाह जफर अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे

Recent Posts