April 23, 2026 3:49 am

निरीक्षण के दौरान पंचायत के कार्मिक रहे अनुपस्थित, उपनिदेशक ने जताई नाराजगी व्यक्त…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

निरीक्षण के दौरान पंचायत के कार्मिक रहे अनुपस्थित, उपनिदेशक ने जताई नाराजगी व्यक्त…..

बीकानेर, @MaruSangram। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक सुशील कुमार शर्मा ने शुक्रवार को झझू ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ लिपिक अनुपस्थित पाए गए। इस कारण ग्राम पंचायत के जन्म मृत्यु पंजीयन रजिस्टर की जांच नहीं हो सकी।

ग्राम विकास अधिकारी रामकिशन से दूरभाष पर वार्ता करने पर जानकारी मिली कि वह ग्राम पंचायत से बाहर है। कनिष्ठ सहायक बिना किसी जानकारी अनुपस्थित पाया गया।

उपनिदेशक ने इस पर नाराजगी जताई एवं पंचायती राज के उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करवाने की जानकारी दी।

Panchayat personnel remained absent during the inspection, Deputy Director expressed his displeasure…..

Bikaner, @MaruSangram. District Registrar (Birth-Death) and Deputy Director of Economic and Statistics Department Sushil Kumar Sharma inspected Jhajhu Gram Panchayat on Friday.

During the inspection, Village Development Officer and Junior Clerk were found absent. Because of this, the birth and death registration register of the gram panchayat could not be scrutinised.

After talking to Village Development Officer Ramkishan on telephone, it was learned that he is out of the Gram Panchayat. The Junior Assistant was found absent without any information.

The Deputy Director expressed displeasure over this and informed the higher officials of Panchayati Raj to inform about it.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts