ऊर्जा मंत्री ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

ऊर्जा मंत्री ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास…..

बीकानेर, @MaruSangram। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने श्रीकोलायत के मेघवंशी धर्मशाला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण पर विधायक निधि कोष से 20 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय लोगों को लाभ होगा तथा उनके सामाजिक कार्य अधिक बेहतर तरीके से हो सकेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगले दो-तीन महीने में इसका निर्माण कर दिया जाए तथा कार्य में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में सुविधाओं के आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए राशि और संसाधन मुहैया करवाने का पूरा प्रयास रहा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में 8 नए कॉलेज, दो पुलिस थाने, 4 तहसीलें, तीन मंडियां, एक उप जिला अस्पताल, 5 सीएचसी तथा कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु अस्पताल खोले गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 50 से ज्यादा स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया। 25 से ज्यादा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले वहीं 30 से ज्यादा नई ग्राम पंचायत सृजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसको इस कार्यकाल में कुछ नहीं मिला हो।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री ने श्री कोलायत क्षेत्र की प्रत्येक मांगों को पूरा किया। आगे भी इस दिशा में भरसक प्रयास होंगे।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि महंगाई के दौर में प्रदेश की गरीब जनता को परेशानी नहीं हो, इसे ध्यान रखते हुए महंगाई राहत शिविर चलाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता को 100 तथा कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट बिजली निशुल्क दिलाने देने की घोषणा की है। वहीं 500 रुपए में गैस सिलेंडर देकर गरीब को संबल दिया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में न्यूनतम 1000 रुपए मिलेंगे तथा प्रतिवर्ष इस राशि में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने मेघवंशी धर्मशाला के अध्यक्ष रहे 8 पूर्व अध्यक्षों का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने इस मेघवंशी धर्मशाला को सहयोग करने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया।

इस दौरान जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने मेघवंशीय धर्मशाला में टीन शेड बनाने के लिए जिला परिषद से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। पंचायत समिति मद से इस धर्मशाला के प्रांगण में 5 लाख रुपए की लागत से सीसी ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भूराराम पवार ने किया।

इस अवसर पर मेघवंशी धर्मशाला के अध्यक्ष बाबू लाल सोलंकी, झंवर लाल सेठिया, नरेगा लोकपाल किशोर सिंह, उप प्रधान रेवन्त राम संवाल, कोटड़ी सरपंच सोहन लाल, मोहन लाल, काॅपरेटिव चैयरमैन मोडाराम चौहान आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Energy Minister laid the foundation stone of community building construction…..

Bikaner, @MaruSangram. Energy Minister Bhanwar Singh Bhati laid the foundation stone of community building construction work at Meghvanshi Dharamshala in Srikolayat on Saturday. Rs 20 lakh will be spent on the construction of this building from the MLA’s fund.

On this occasion, the Energy Minister said that the construction of this community building will benefit the local people and their social work will be done in a better way. The Energy Minister said that it should be constructed in the next two-three months and full attention should be paid to the quality of the work.

He said that in the last four and a half years, there was a complete effort to provide funds and resources for the development of basic facilities in Srikolayat assembly constituency.

He informed that during this period 8 new colleges, two police stations, 4 tehsils, three mandis, one sub-district hospital, 5 CHCs and many primary health centers, sub-health centers and animal hospitals were opened in the area.

He informed that more than 50 schools were upgraded during this period. More than 25 Mahatma Gandhi English medium schools were opened while more than 30 new gram panchayats were created. He said that there is no such department which has not got anything during this tenure.

He expressed gratitude to the Chief Minister Shri Ashok Gehlot for this and said that the Chief Minister fulfilled every demand of Shri Kolayat area. Efforts will be made in this direction in future as well. The Energy Minister said that inflation relief camps are being run keeping in mind that the poor people of the state should not face any problem in the era of inflation.

The state government has announced to provide 100 units of electricity to each consumer and 2000 units to agricultural consumers free of cost. At the same time, the poor have been supported by giving gas cylinders for Rs.500. He said that now minimum Rs 1000 will be given as social security pension in the state and this amount will increase every year.

On this occasion, the Energy Minister welcomed the 8 former presidents of Meghvanshi Dharamshala by wearing turbans and giving mementos. He also honored the Bhamashahs who supported this Meghvanshi Dharamshala.

During this, district head Modaram Meghwal announced Rs 10 lakh from Zilla Parishad for construction of tin shed in Meghvanshiya Dharamshala. CC block will be constructed in the premises of this Dharamshala from Panchayat Samiti head at a cost of Rs 5 lakh. The program was coordinated by Bhuraram Pawar.

On this occasion, Meghvanshi Dharamshala President Babu Lal Solanki, Jhanwar Lal Sethia, NREGA Lokpal Kishore Singh, Deputy Chief Revant Ram Sanwal, Kotri Sarpanch Sohan Lal, Mohan Lal, Cooperative Chairman Modaram Chauhan etc. were present as guests.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts