बड़ी संख्या में महंगाई राहत शिविरों में पहुंच रहे लोग, योजनाओं के लाभ की गारंटी पाकर ले रहे राहत की सांस….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी संख्या में महंगाई राहत शिविरों में पहुंच रहे लोग, योजनाओं के लाभ की गारंटी पाकर ले रहे राहत की सांस….

बीकानेर, @MaruSangram। महंगाई राहत कैंपों के प्रति आमजन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर लोग विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी हासिल कर रहे हैं। महंगाई के दौर में ऐसी सौगातें पाकर लोग राहत की सांस ले रहे हैं और इस ऐतिहासिक कार्य के लिए राज्य सरकार का आभार जता रहे हैं।

सोमवार को शहरी क्षेत्र के 27 स्थानों पर आयोजित कैंपों में ऐसा ही उत्सवी माहौल देखने को मिला।

जेलवेल स्थित सामुदायिक भवन पहुंची बशीरा ने बताया कि कमरतोड़ महंगाई के दौरान राज्य सरकार ने सौ यूनिट घरेलू बिजली, मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक के इलाज, दस लाख रुपये का बीमा, एक हजार रुपये पेंशन और राशन किट जैसी सौगातें दी हैं। इनसे उनके परिवार का गुजारा बेहतर तरीके से हो पाएगा।

ठठेरा मोहल्ला स्थित आचार्य श्रीराम विद्यालय कैम्प में 67 वर्षीय जय किशन भोजक बढ़ी हुई पेंशन की गारंटी पाकर खुश दिखे। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में मिलने वाली यह राशि छोटे-मोटे खर्चों के लिए पर्याप्त है। वहीं सरकार उन्हें सौ यूनिट बिजली भी निःशुल्क दे रही है। यहीं छह योजनाओं का लाभ लेने वाले मोइनुद्दीन कुरैशी ने कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की ओर देख रही है।

सरकार ने इन सभी की बेहतरीन मदद की है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी सोचा नहीं था कि सरकार की ओर से इतनी सारी सुविधाएं मिलेंगी।

गुण प्रकाश सज्जनालय शिविर पहुंची खातून ने कहा कि 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करवाकर सरकार ने बड़ी मदद की है। इस योजना के तहत पंजीकृत लोग पैसों के अभाव में परेशान नहीं होंगे।

कसाइयों की बारी में आयोजित शिविर के दौरान फिरदौस और जमीला ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना को उपयोगी बताया। जमीला को पांच तो फिरदौस को सात योजनाओं के लाभ की गारंटी मिली।

A large number of people reaching inflation relief camps are heaving a sigh of relief after getting guaranteed benefits of the schemes.

Bikaner, @MaruSangram. Immense enthusiasm is being seen among the common people towards inflation relief camps. By reaching in large numbers everyday, people are getting guaranteed benefits of various schemes. In the era of inflation, people are heaving a sigh of relief after getting such gifts and are thanking the state government for this historic work.

Similar festive atmosphere was seen in the camps organized at 27 places in the urban area on Monday.

Bashira, who reached the community hall in Jelvel, told that during the backbreaking inflation, the state government has given 100 units of domestic electricity, treatment up to Rs. Have given With this, his family would be able to live in a better way.

Jai Kishan Bhojak, 67, at Acharya Shri Ram Vidyalaya Camp in Thathera Mohalla, looked happy after getting the guarantee of increased pension. He said that this amount received in old age is sufficient for minor expenses. At the same time, the government is also giving them 100 units of electricity free of cost. Here Moinuddin Qureshi, who took advantage of the six schemes, said that the government is looking towards the poor and the needy.

The government has given the best help to all of them. He said that he had never thought in his life that so many facilities would be available from the government.

Khatoon, who reached Gun Prakash Sajjanalaya camp, said that the government has helped a lot by getting health insurance of Rs 25 lakh. People registered under this scheme will not be troubled due to lack of money.

Firdous and Jamila described the Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Scheme as useful during the camp organized at Kaisai Ki Bari. Jamila got five and Firdaus got guaranteed benefits of seven schemes.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts