महंगाई राहत शिविरः सोमवार को शहर में 27 स्थानों पर होंगे शिविर, आप कहीं भी करवा सकते हैं रिजस्ट्रेशन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

महंगाई राहत शिविरः सोमवार को शहर में 27 स्थानों पर होंगे शिविर, आप कहीं भी करवा सकते हैं रिजस्ट्रेशन….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर नगरीय क्षेत्र में सोमवार को 27 स्थानों पर महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि सोमवार को रोडवेज बस स्टेण्ड लालगढ़, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी मुरलीधर व्यास काॅलोनी, रमेश इंग्लिश स्कूल जवाहर नगर, बजरंग व्यायामशाला गोली वाले हनुमान मंदिर के पास, राजकीय स्कूल करमीसर, जवाहर स्कूल भीनासर, सामुदायिक भवन सुजानदेसर, गोपीनाथ भवन, राजकीय स्कूल लक्ष्मीनाथ घाटी, सामुदायिक भवन मुक्ताप्रसाद नगर, आचार्य श्रीराम राजकीय स्कूल ठठेरा मोहल्ला, गुण प्रकाश सज्जनालय जोशीवाड़ा, सामुदायिक भवन जेलवेल, सरकारी स्कूल पाबूबारी तथा पीबीएम अस्पताल में शिविर आयोजित होंगे।

जिला कलक्टर ने बताया कि 5 मई से आठ अन्य स्थानों पर स्थाई कैंप चालू हुए। इन स्थानों पर भी 30 जून तक लगातार स्थाई शिविर आयोजित होंगे।

यह शिविर अम्बेडकर भवन दीनदयाल सर्किल, रामपुरा बस्ती कुम्हारा सामुदायिक भवन, राजस्थान आवासन मंडल मुक्ताप्रसाद नगर, नगर निगम का दक्षिण कार्यालय गंगाशहर, माणक गेस्ट हाउस, सामुदायिक भवन सेक्टर 7 जेएनवी काॅलोनी, कर्नल हेमसिंह का ऑफिस, करणी नगर तथा निगम के भंडार कार्यालय में यह शिविर होंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को चार स्थानों पर अस्थाई शिविर भी होंगे। यह शिविर बेसिक काॅलेज जस्सोलाई, मदरसा चिश्तियान स्कूल कसाइयों की बारी, जाट धर्मशाला गजनेर रोड और बंगला नगर स्थित विलियंट स्कूल में आयोजित होंगे।

अब तक 8 लाख 24 हजार 255 गारंटी कार्ड जारी
जिले में अब तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 8 लाख 24 हजार 255 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि शनिवार तक अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 1 लाख 17 हजार 506, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 1 लाख 46 हजार 66, कृषि विद्युत के 8 हजार 329, घरेलू बिजली के 1 लाख 15 हजार 183, गैस सिलेंडर योजना के 65 हजार 307, कामधेनु बीमा योजना के 96 हजार 317 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 58 हजार 890, मनरेगा के 53 हजार 597 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 16 हजार 994 गारंटी कार्ड जारी हुए।

जिले में इन स्थानों पर होंगे कैंप
इसी श्रंखला में नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 9 व 10 स्थित करणी भवन, खाजूवाला के वार्ड 5 स्थित व्यापार मंडल, देशनोक के वार्ड 6 स्थित नगर पालिका कार्यालय तथा नोखा के वार्ड 6 कानपुरा बस्ती स्थित तेजाजी का मंदिर में शिविर होंगे।

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के पलाना और रायसर में, लूणकरणसर के चकजोड़ एवं बालादेसर में, श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर नया में, श्रीकोलायत के बीठनोक एवं गोविंदसर, नोखा के अणखीसर, रासीसर एवं कुचोर अगूणी में, बज्जू के गोकुल, पूगल के अमरपुरा, छत्तरगढ़ के राजासर भाटीयान, खाजूवाला के 34 केवाईडी में शिविर होंगे।

Inflation Relief Camp: Camps will be held at 27 places in the city on Monday, you can get the registration done anywhere….

Bikaner, @MaruSangram. Inflation relief camps will be organized at 27 places in Bikaner urban area on Monday.

District Collector Bhagwati Prasad Kalal told that on Monday roadways bus stand Lalgarh, Academy of Rajasthani Language Literature and Culture Murlidhar Vyas Colony, Ramesh English School Jawahar Nagar, Bajrang Gymnasium near Goli Wale Hanuman Temple, Government School Karmisar, Jawahar School Bhinasar, Community Hall Camps will be organized at Sujandesar, Gopinath Bhawan, Government School Laxminath Ghati, Community Hall Muktaprasad Nagar, Acharya Shri Ram Government School Thathera Mohalla, Gun Prakash Sajjanalaya Joshiwada, Community Hall Jelvel, Government School Pabubari and PBM Hospital.

The District Collector said that from May 5, permanent camps started at eight other places. Permanent camps will be organized at these places also till June 30.

This camp will be held at Ambedkar Bhavan Deendayal Circle, Rampura Basti Kumhara Community Hall, Rajasthan Housing Board Muktaprasad Nagar, South Office of Municipal Corporation Gangashahar, Manak Guest House, Community Hall Sector 7 JNV Colony, Colonel Hemsingh’s Office, Karni Nagar and Corporation’s Store Office. These will be camps.

He informed that temporary camps will also be held at four places on Monday and Tuesday. These camps will be organized at Basic College Jassolai, Madrasa Chishtian School, Butchers’ Bari, Jat Dharamshala, Gajner Road and Williant School, Bangla Nagar.

So far 8 lakh 24 thousand 255 guarantee cards have been issued
In the dearness relief camps organized so far in the district, 8 lakh 24 thousand 255 people have got guaranteed benefits of various schemes.

The District Collector told that till Saturday 1 lakh 17 thousand 506 of Annapurna Food Packet Scheme, 1 lakh 46 thousand 66 each of Chief Minister Chiranjeevi Accident Insurance and Health Insurance Scheme, 8 thousand 329 of agricultural electricity, 1 lakh 15 thousand 183 of domestic electricity , 65 thousand 307 for gas cylinder scheme, 96 thousand 317 for Kamdhenu Bima Yojana, 58 thousand 890 for social security pension, 53 thousand 597 for MNREGA and 16 thousand 994 guarantee cards for urban employment guarantee scheme were issued.

Camps will be held at these places in the district
In this series, there will be camps at Karni Bhawan located in Ward 9 and 10 of Municipality Sridungargarh, Vyapar Mandal located in Ward 5 of Khajuwala, Municipal Office located in Ward 6 of Deshnok and Tejaji Ka Mandir located in Kanpura Basti, Ward 6 of Nokha.

Under the campaign with villages, Palana and Raisar of Bikaner, Chakjod and Baladesar of Lunkaransar, Kalyansar Naya of Sridungargarh, Beethnok and Govindsar of Srikolayat, Ankhisar of Nokha, Rasisar and Kuchor in Aguni, Gokul of Bajju, Amarpura of Pugal , Rajasar Bhatian of Chhattargarh, there will be camps in 34 KYD of Khajuwala.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts